WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

महाराज रिपुदमन सिंह स्मृति अखिल भारतीय वॉलीबाल टूर्नामेंट:, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

महाराज रिपुदमन सिंह स्मृति अखिल भारतीय वॉलीबाल टूर्नामेंट: उत्तर प्रदेश पुलिस, स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ सेमी फाइनल में, सेमी फाइनल, फाइनल मुकाबले एवं समापन आज।

बाह। पूर्व खेलमंत्री महाराज रिपुदमन सिंह स्मृति अखिल भारतीय वॉलीबाल टूर्नामेंट में शनिवार को जूनियर हाईस्कूल बाह के मैदान पर हुए रोमांचक मुकाबलों में जीत दर्ज कर उत्तर प्रदेश पुलिस, स्पोर्ट्स काॅलेज लखनऊ की टीम ने सेमी फाइनल में प्रवेश कर लिया है। रविवार को सेमी फाइनल, फाइनल मुकाबले एवं समापन समारोह आयोजित होगा। स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ की टीम ने सीधे सेटों में हरियाणा के करनाल की टीम को 25-23, 25-13 के अंतर से एवं जाट रेजीमेंट बरेली को 25-18, 25-19 के अंतर से हराकर सेमी फाइनल में प्रवेश किया है। उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम ने स्पोर्ट्स हॉस्टल आजमगढ़ को संघर्ष पूर्ण मुकाबले में 18-25, 25-23, 25-18 के अंतर से हराया। जबकि प्रयागराज हॉस्टल पर सीधे सेटों में 25-12, 25-15 से आसान जीत दर्ज कर सेमी फाइनल में जगह बनाई। महाराणा प्रताप अकादमी लखनऊ ने मैनपुरी को 25-17, 25-22 के अंतर हराया है। वहीं चंडीगढ़ की टीम ने सीधे सेटों में स्पोर्ट्स हॉस्टल आजमगढ़ को 25-20, 25-18 के अंतर से हरा दिया है। समाचार लिखे जाते समय चंडीगढ़ एवं महाराणा प्रताप अकादमी की टीम दूसरे मुकाबले के लिए मैदान में उतर वाली थी। निर्णायक की भूमिका में राष्ट्रीय रेफरी चन्द्रभान मिश्रा, धनंजय राय रहे, स्कोरर दीपक कुमार, फूल चन्द्र गुप्ता एवं कमेंटेटर अरुण दुबे, मुकेश शर्मा रहे। इस दौरान अजय भदौरिया, शरद शर्मा, कर्नल गजेन्द्र सिंह भदौरिया, डॉ. दिनेश राठौड, आशुतोष नेहरू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मलखान सिंह राठौड, रमेश सिंह भदौरिया, पूर्व चेयरमैन सुनील बाबू, अल्केन्द्र जादौन, सर्वदमन सिंह, विकास चतुर्वेदी, हरवीर सिंह गुर्जर, धीरेन्द्र सिंह आदि रहे। आयोजन सचिव हृदय नरायन शर्मा ने बताया कि टूर्नामेंट में सेमी फाइनल और फाइनल मुकाबले रविवार को खेले जाएंगे। समापन एवं पुरस्कार वितरण पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह, विधायक पक्षालिका सिंह करेंगी।

Leave a Comment