एटा बिग ब्रेकिंग
एटा मे हाईकोर्ट में नौकरी और IPS बनवाने के नाम पर 25 लाख की ठगी का आरोप, FIR दर्ज
क्लर्क की नौकरी लगवाने का झांसा देकर 25 लाख ऐंठने का आरोप, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर और चयन सूची भेजने का भी दावा
पीड़ित का आरोप—पहले हाईकोर्ट क्लर्क की नौकरी के लिए 14 लाख का रेट बताया, अलग-अलग समय में ऑनलाइन और नकद रकम ली
नौकरी नहीं लगी तो आरोपी ने IPS बनवाने का सपना दिखाया, गृह मंत्रालय और 2 प्रतिशत कोटे का हवाला देने का आरोप
पीड़ित का दावा—घर गिरवी रखकर भी दिए 10 लाख, नौकरी और रकम दोनों नहीं मिलीं तो पैसे वापस मांगने पर विवाद
रकम मांगने पर गाली-गलौज और मारपीट का भी आरोप, पीड़ित नितिन की शिकायत पर कोतवाली देहात में आरोपी सचिन के खिलाफ FIR
थाना प्रभारी के मुताबिक शिकायत की जांच के बाद मुकदमा दर्ज, पूरे मामले की पुलिस कर रही जांच-पड़ताल















