*गूगल बाबा मुनिश्री समत्व सागर जी के मंगल आगमन से भक्तिमय हुई ट्रांस यमुना, दर्शन को उमड़ा जैन समाज*
आगरा। धर्म और अध्यात्म की नगरी आगरा की ट्रांस यमुना कॉलोनी शुक्रवार को उस समय भक्तिरस में सराबोर हो गई, जब गूगल बाबा के नाम से विख्यात परम पूज्य मुनिश्री समत्व सागर जी महाराज ससंघ ने श्री 1008 चंद्रप्रभ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में मंगल प्रवेश किया। मुनिश्री के आगमन की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र के जैन समाज में उत्साह और उल्लास का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु उनके दर्शन और स्वागत के लिए पहुंच गए। मुनिश्री के पावन चरण मंदिर परिसर में पड़ते ही पूरा वातावरण धार्मिक जयकारों और भक्ति भाव से गूंज उठा। पूज्य मुनिश्री समत्व सागर जी महाराज ससंघ ने गुदड़ी मंसूर खां से विहार करते हुए ट्रांस यमुना स्थित श्री 1008 चंद्रप्रभ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर तक मंगल यात्रा की। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ मुनि संघ की अगवानी की। मंदिर पहुंचने पर जैन समाज के लोगों ने जयकारों और भक्तिमय वातावरण के बीच उनका भव्य स्वागत किया। लंबे समय से मुनिश्री के आगमन की प्रतीक्षा कर रहे श्रद्धालु उनके दर्शन पाकर भावविभोर हो उठे। कई श्रद्धालुओं की आंखें श्रद्धा और भावुकता से नम हो गईं। मुनिश्री के मंगल प्रवेश के साथ ही मंदिर परिसर में धार्मिक उत्सव जैसा माहौल दिखाई दिया। महिला, पुरुष और युवा श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव के साथ मुनि संघ के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद मुनिश्री के सान्निध्य में धर्मसभा का आयोजन किया गया, जहां उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। उनके पावन सान्निध्य को पाकर श्रद्धालुओं ने स्वयं को सौभाग्यशाली बताया। मुनि संघ की पावन आहारचर्या कराने का सौभाग्य दो जैन परिवारों को प्राप्त हुआ। शर्मिष्ठा जैन, धर्मपत्नी सतीश चंद्र जैन तथा प्रीति जैन, धर्मपत्नी विप्लव जैन, प्रचार मंत्री DJS, निवासी E-50 ट्रांस यमुना कॉलोनी फेज-2 ने पूर्ण श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मुनि संघ की आहारचर्या संपन्न कराई। इस धार्मिक अवसर पर दोनों परिवारों ने पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ पुण्य लाभ अर्जित किया। आहारचर्या संपन्न होने के बाद सकल जैन समाज के लोगों ने पुण्यार्जक परिवारों के इस धार्मिक कार्य की अनुमोदना की और उनके परिवारों के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय भविष्य की कामना की।
मुनिश्री के मंगल आगमन पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में जैन समाज के अनेक गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। इस दौरान अध्यक्ष जितेंद्र जैन बंटी, महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन, राजीव जैन, विप्लव जैन, प्रशांत जैन, संदीप जैन, मोहित जैन, आशीष जैन, अंकित जैन, शेखर जैन, पंकज जैन, वैभव जैन, दिनेश बाबू जैन, कुमार मंगलम और दीपक जैन बोतल वाले सहित अनेक समाजसेवी मौजूद रहे। वहीं प्रीति जैन, खुशबू जैन, सोनम जैन, शिप्रा जैन, तृप्ति जैन, संगीता जैन, शर्मिष्ठा जैन और डिंपल जैन सहित ट्रांस यमुना महिला इकाई एवं नवकार वधू मंडल की सदस्याओं ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। मुनिश्री समत्व सागर जी महाराज ससंघ के मंगल आगमन से ट्रांस यमुना क्षेत्र में देर तक धार्मिक उल्लास और भक्तिभाव का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं के लिए यह अवसर केवल मुनिश्री के दर्शन का ही नहीं, बल्कि उनके सान्निध्य में धर्म और अध्यात्म से जुड़ने का भी विशेष अवसर रहा।















