*अलीगंज सर्राफा व्यापारी के साथ हुई लूट में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से 03 अभियुक्तों की पहचान हुई थी जिसमें से वांछित अभियुक्त दीपक गिरि तथा गोलू पंडित पर 25000-25000 रुपए का इनाम घोषित किया गया है।*
दिनांक 22.10.2026 को थाना अलीगंज क्षेत्र में एक सर्राफा व्यापारी के साथ नीली अपाचे बाइक सवार तीन बदमाशो द्वारा चांदी और सोने के जेवरात से भरा एक बैग तमंचा और पिस्टल दिखाकर छीन लिया गया था। सर्राफ से हुयी लूट की घटना के कारण अलीगंज क्षेत्र के व्यापारियों एवं आमजन में डर एवं भय का माहौल व्याप्त था । उच्चाधिकारियों द्वारा 06 टीमों का गठन घटना के अनावरण हेतु किया गया था। गठित टीमों द्वारा कस्बा अलीगंज तथा घटनास्थल के आसपास लगे सैकड़ों सीसीटीवी का अवलोकन किया गया तो उसमें नीली अपाचे बाइक सवार 03 व्यक्ति पीड़ित की दुकान के पास रुकते हुए तथा पैदल ही दुकान की रैकी करते हुए दिखाई देते हैं। सीसीटीवी में देखने से एक बदमाश की पहचान होती है जिसका नाम वीरेंद्र पुत्र गुमान सिंह निवासी मैनपुरी था जो दिनाँक 17.10.26 को जेल से रिहा हुआ था । टीमों द्वारा पीड़ित की दुकान की तरफ आने वाले मार्गों तथा घटना करने के उपरांत बदमाशो के भागने के मार्गों पर लगे करीब 2000 सीसीटीवी कैमरों का विश्लेषण करने के उपरान्त यह पाया जाता है कि तीनों बदमाश मैनपुरी क्षेत्र से आते हुए तथा घटना करने के बाद भागते समय कासगंज क्षेत्र होते हुए वापस मैनपुरी की तरफ जाते हुए दिखाई पड़ते हैं। तत्समय पहचान में आए बदमाश वीरेंद्र पुत्र गुमान सिंह के संबंध में जानकारी करने पर उसके विरुद्ध कुल 53 गम्भीर अभियोग जैसे हत्या, हत्या का प्रयास, गैंगस्टर, लूट, डकैती और रंगदारी इत्यादि का होना पाया गया। पहचान प्रमाणित होने पर अभियुक्त के ऊपर 1,00,000 रुपए का ईनाम घोषित किया गया। अभियुक्त वीरेन्द्र द्वारा घटना के दौरान जो कपड़ा पहना गया था उस कपड़े के आधार सीसीटीवी देखते हुए पुलिस टीम द्वारा दिनांक 22.10.26 को वीरेंद्र को मैनपुरी जिला कचहरी में भी घटना के पूर्व उसी कपड़े को पहना हुआ पाया गया तथा वहां गोपनीय सूत्र से भी वीरेन्द्र की पहचान सुनिश्चित की गई। वीरेंद्र के साथ बाइक सवार शेष बदमाशों के रुप में दीपक गिरि उर्फ अखिलेश गिरी निवासी थाना रानीगंज जनपद मऊ तथा गोलू उर्फ कुलदीप पंडित निवासी थाना उत्तर जनपद फिरोजाबाद को भी सीसीटीवी कैमरों, अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों तथा घटना की साजिश रचने वाले गिरफ्तार हो चुके अभियुक्तों गौरव चौहान व मंगलम मिश्रा से हुई पूछताछ से प्रमाणित किया गया जिसके आधार पर वांछित अभियुक्त दीपक गिरि व गोलू पंडित पर 25,000-25,000 रूपये का ईनाम घोषित किया गया है। जिसमें अभियुक्त दीपक गिरि के विरुद्ध 22 मुकदमें तथा अभियुक्त गोलू उर्फ कुलदीप पंडित के विरुद्ध 04 मुकदमें दर्ज है । गठित टीमों द्वारा शीघ्र ही इनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।















