WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

पीईटी-2026 के द्वितीय दिवस की परीक्षा दोनों पालियों में सकुशल संपन्न, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

*पीईटी-2026 के द्वितीय दिवस की परीक्षा दोनों पालियों में सकुशल संपन्न*

 

*प्रथम पाली में 58.61 एवं द्वितीय पाली में 59.97 प्रतिशत अभ्यर्थियों की उपस्थिति*

 

एटा, 30 अक्टूबर 2026 (सू0वि0)। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 के द्वितीय दिवस की परीक्षा जनपद एटा में दोनों पालियों में शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हुई। प्रथम पाली में पंजीकृत 3,552 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 2,082 अभ्यर्थी उपस्थित तथा 1,470 अनुपस्थित रहे। इस प्रकार उपस्थिति प्रतिशत 58.61 रहा।

द्वितीय पाली में 3,552 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 2,130 अभ्यर्थी उपस्थित एवं 1,422 अनुपस्थित रहे। इस पाली में उपस्थिति प्रतिशत 59.97 रहा।

जिलाधिकारी के निर्देशन में सभी परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट अपने निर्धारित दायित्वों के अनुरूप मुस्तैद रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा भी विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जाता रहा। जनपद के किसी भी परीक्षा केंद्र पर किसी प्रकार की समस्या अथवा अप्रिय स्थिति सामने नहीं आई। परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।

उल्लेखनीय है कि पीईटी-2026 की अगली परीक्षा 01 नवंबर 2026 रविवार को आयोजित की जाएगी। जिला सूचना कार्यालय एटा 👆🏻

Leave a Comment