*एटा – थाना कोतवाली देहात पुलिस को मिली सफलता, चोरी की दो घटनाओं का अनावरण करते हुए प्रकाश में आया अभियुक्त चोरी किए हुए जनरेटर के डायनमा का आर्मचेर, एक मोबाइल, दो गुच्छी तांबा के तार सहित किया गिरफ्तार।*
*घटना 1-*
वादी जयकुमार पुत्र गुलाब सिंह ग्राम ककरा थाना कोतवाली देहात एटा द्वारा सूचना दी गई की 19.09.2026 को सुबह वह सहावर रोड स्थित लक्ष्मी पैलेस मैरिज होम का शटर बंद करके गया था। दिनांक 19.09.2026 को मैरिज होम के बाहर खड़े जनरेटर से किसी अज्ञात व्यक्ति ने ऑल्टिनेटर को खोलकर चोरी कर ली है। इस संबंध में थाना कोतवाली देहात पर मुअस0– 429/2026 धारा 303(2) पंजीकृत किया गया।
*घटना 2-*
दिनांक 21.09.2026 को वादी जनवेद पुत्र महेशचंद्र निवासी हीरापुर थाना को0 देहात एटा द्वारा थाना कोतवाली देहात पर सूचना दी गई कि प्रार्थी की दुकान पर दिलीप पुत्र नरेशचन्द्र निवासी मानपुर थाना कोतवाली देहात जिला एटा काम करता था। प्रार्थी की की दुकान पर दिलीप कार्य सही नहीं कर रहा था तो प्रार्थी ने उक्त दिलीप को अपनी दुकान से हटा दिया। इसी रंजिश को मानकर दिलीप लगातार प्रार्थी धमकी देता कि तेरी दुकान में किसी दिन चोरी कर सामान गायब कर दूंगा। दिनाँक 19/09/26 को समय करीब 3 बजे रात्रि को दिलीप ने प्रार्थी की दुकान का टीन शैड काटकर एक बैल्डिंग मशीन 7.5 किलोवाट 50 मीटर केविल कापर की तथा जनेटर को क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रार्थी ने आज सुबह अपनी दुकान पर पहुंचकर देखा कि उपरोक्त सामान गायब तथा जनेटर क्षतिग्रस्त पडा है। प्रकरण में प्राप्त तहरीर के आधार पर मुअस – 432/26 धारा 331(4), 305(a), 324(4) बीएनएस बनाम दिलीप पंजीकृत किया गया। प्रकरण में गहनता से छानबीन करने पर दिलीप की नामजदगी गलत पाई गई थी जिसके बाद अज्ञात अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी।
*गिरफ्तारी तथा अनावरण -*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय तथा अपर पुलिस अधीक्षक अपराध श्री सच्चिदानंद के कुशल पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली देहात एटा पुलिस द्वारा थाना कोतवाली देहात पर पंजीकृत मु0अ0सं0 429/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस व मु0अ0सं0 432/2026 धारा 331(4)/305(ए)/324(4)/317(2) बीएनएस थाना कोतवाली देहात एटा में प्रकाश में आये अभियुक्त रोहित कुमार पुत्र विजेन्द्र निवासी मौहल्ला गाँधी नगर थाना जैथरा जिला एटा उम्र करीब 26 वर्ष को अलीगंज सर्विस रोड से दिनांक 29.10.26 को समय करीब 22.15 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी किए हुए जनरेटर के डायनमा का आर्मचेर, एक मोबाइल, दो गुच्छी तांबा के तार बरामद किया गया है। प्रकरण में थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता -*
1- रोहित कुमार पुत्र विजेन्द्र निवासी मौहल्ला गाँधी नगर थाना जैथरा जिला एटा।
*बरामदगी-*
1- एक जेनरेटर के डायनमा का आर्मेचर व एक मोबाईल रंग काला सम्बन्धित मु0अ0स0 429/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना कोतवाली देहात, एटा।
2- 02 गुच्छी तार तांबा सम्बन्धित मु0अ0सं0 432/2026 धारा 331(4)/305(ए)/324(4)/317(2) बीएनएस थाना कोतवाली देहात, एटा।
*गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण-*
1- थानाध्यक्ष श्री कृष्ण कान्त लोधी
2- उ0नि0 श्री अफसर खांन
3- का0 गजेन्द्र सिंह
4- का0 विवेकानन्द आर्य
5- का0 विकास सोलंकी















