WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने किया चार दिवसीय राज्यस्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का उद्घाटन

रिपोर्ट: अमित अग्रवाल 

गिरिडीह। चार दिवसीय राज्यस्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का उद्घाटन गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन, गिरिडीह बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश यादव और नव अल्ट्रासाउंड के डायरेक्टर व एसोसिएशन के उपाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से किया।
इस टूर्नामेंट में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से खिलाड़ियों के भाग ले रहे हैं । आयोजन का उद्देश्य खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करना और बैडमिंटन खेल को बढ़ावा देना है।

यह टूर्नामेंट 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक चलेगा इसमें झारखंड के सभी जिलों से खिलाड़ी भाग ले रहे हैं ।

एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश प्रसाद यादव ने बताया कि यह प्रतियोगिता केवल खेल आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि राज्य के उभरते बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का महत्वपूर्ण अवसर भी है।

उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता चयन ट्रायल के रूप में भी आयोजित की जा रही है। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों का चयन आगामी राष्ट्रीय सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।उन्होंने कहा कि इस आयोजन से राज्य के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा और बैडमिंटन के प्रति युवाओं का उत्साह भी बढ़ेगा।

इस राज्य स्तरीय टूर्नामेंट के मुख्य प्रायोजक सलूजा गोल्ड TMT तथा सह-प्रायोजक नव अल्ट्रासाउंड हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्य आपसी समन्वय के साथ तैयारियों में जुटे हैं।

इस मौके पर महापौर प्रमिला मेहरा,श्वेता शर्मा सहित सैकड़ो खेल प्रेमी मौजूद थे ।

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment