WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

स्वर्णकार समाज की एकजुटता का शंखनाद! गिरिडीह में जुटे समाज के लोग, जिला कमेटी का हुआ विस्तार

स्वर्णकार समाज की एकजुटता का शंखनाद! गिरिडीह में जुटे समाज के लोग, जिला कमेटी का हुआ विस्तार

 

 

झारखंड गिरिडीह से अमित अग्रवाल की रिपोर्ट

 

 

 

संगठन की मजबूती, सामाजिक उत्थान और समाजहित के मुद्दों पर हुआ मंथन, बिहार विधान परिषद के एमएलसी जीवन कुमार रहे मुख्य अतिथि

 

गिरिडीह के शहरी क्षेत्र स्थित आईसीआर रोड के श्याम मंदिर परिसर में अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज का जुटान हुआ। सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाएं और समाज के जागरूक लोग शामिल हुए। इस दौरान समाज की एकजुटता को मजबूत बनाने, संगठन का विस्तार करने और समाजहित से जुड़े मुद्दों को धरातल पर उतारने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार विधान परिषद के सदस्य (एमएलसी) जीवन कुमार उपस्थित रहे। उनकी मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के विकास, संगठन की मजबूती और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान संवैधानिक प्रक्रिया के तहत चुनाव कराकर जिला कमेटी का विस्तार किया गया। इस पहल का उद्देश्य समाज को संगठित कर सामाजिक कार्यों को गति देना और समाज के लोगों की समस्याओं को सामूहिक रूप से उठाना बताया गया। उपस्थित अतिथियों ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए एकता, आपसी सहयोग और सामूहिक सहभागिता बेहद जरूरी है।

बैठक में समाजहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर मंथन करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने तथा सामाजिक उत्थान के कार्यों को प्राथमिकता देने पर बल दिया गया। साथ ही, समाज के अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर संगठन को नई दिशा देने की बात कही गई।

इस अवसर पर अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मण स्वर्णकार, प्रदेश अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद जौहरी, बहादुर स्वर्णकार, बढ़ान वर्मा, पर्यवेक्षक देवदास, राहुल बर्मन, सुरेंद्र बर्मन, रामकिशोर शरण, विश्वनाथ स्वर्णकार, प्रदीप वर्मा समेत समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सम्मेलन के माध्यम से स्वर्णकार समाज ने एकजुटता, संगठन विस्तार और सामाजिक विकास की दिशा में मिलकर आगे बढ़ने का संकल्प दोहराया।

Leave a Comment