*#एटा…*
*मंडलायुक्त अलीगढ़ मंडल अलीगढ़ ओ0पी0 आर्य एवं जिलाधिकारी ने तीन गांवों में किया संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का स्थलीय निरीक्षण*
*स्वास्थ्य परीक्षण, सैंपलिंग एवं दवा वितरण में तेजी लाने के निर्देश, स्वच्छता और शुद्ध पेयजल आपूर्ति पर विशेष जोर*
*गांवों में नियमित सफाई, दूषित हैंडपंपों का संचालन बंद कराने तथा जलभराव रोकने के दिए निर्देश*
संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत मंडलायुक्त अलीगढ़ मंडल ओ.पी. आर्य एवं जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली ने मारहरा विकासखंड के ग्राम रसूलपुर गढ़ौली एवं जारथल तथा अलीगंज विकासखंड के ग्राम हत्सारी पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने गांवों में स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई, जलनिकासी, मच्छर नियंत्रण एवं शुद्ध पेयजल आपूर्ति की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
दूषित पेयजल की रोकथाम एवं नियमित सैंपलिंग के निर्देश
अधिकारियों ने शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति पर विशेष जोर देते हुए निर्देश दिए कि दूषित पाए गए हैंडपंपों का संचालन तत्काल बंद कराया जाए तथा आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई की जाए।
निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग एवं मेडिकल कॉलेज की टीम द्वारा गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगाकर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण करने, संभावित मरीजों की सैंपलिंग कराने तथा जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक उपचार उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई।
मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य परीक्षण, नमूना संग्रहण एवं दवा वितरण में तेजी लाने तथा संभावित मरीजों की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी अलीगंज डॉ. शशि शेखर, ए डी हेल्थ डॉ0 नीरज त्यागी,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 राम सिंह, डॉ0 सुधीर मोहन,खण्ड विकास अधिकारी अलीगंज,जल निगम ग्रामीण अधिशासी अभियंता,खंड विकास अधिकारी मारहरा,एमओआईसी अलीगंज, मारहरा ,एएनएम, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।















