*#एटा…*
*महर्षि वाल्मीकि जयंती पर जनपद के मंदिरों में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ आयोजित हुए धार्मिक कार्यक्रम*
*रामायण पाठ, सुंदरकांड एवं रामचरितमानस पाठ से भक्तिमय हुआ वातावरण*
*जिलाधिकारी एम.अरुन्मोली के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मिश्र के मार्गदर्शन में हुए भव्य आयोजन*
जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मिश्रा के मार्गदर्शन में मंदिरों में रामायण पाठ, सुंदरकांड, रामचरितमानस पाठ तथा 24 घंटे के अनवरत रामायण पाठ सहित अन्य धार्मिक आयोजन संपन्न हुए।
कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए नगरीय निकायों, खंड विकास कार्यालयों एवं जिला पंचायत राज विभाग द्वारा मंदिर परिसरों में साफ-सफाई सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। मंदिरों में लाउडस्पीकर के माध्यम से धार्मिक पाठ एवं कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा विभिन्न मंदिरों में आरती भी की गई। आयोजनों के दौरान वातावरण भक्तिमय बना रहा।
कार्यक्रमों के सुव्यवस्थित संचालन के लिए जनपद स्तर के साथ-साथ तहसील एवं विकासखंड स्तर पर समितियों का गठन किया गया था।















