WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

थाना अलीनगर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान 01 टाटा मैजिक वाहन से वध हेतु ले जाए जा रहे कुल-04 राशि गोवंशों को बरामद कर 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।

कार्यालय पुलिस अधीक्षक, जनपद चन्दौली 25.10.2026

 

▶️थाना अलीनगर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान 01 टाटा मैजिक वाहन से वध हेतु ले जाए जा रहे कुल-04 राशि गोवंशों को बरामद कर 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।

 

चन्दौली- उच्चाधिकारीगण के कुशल निर्देशन में थाना अलीनगर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 25.10.2026 को चेकिंग के दौरान पचफेड़वा रिंग रोड अण्डर पास के पास से एक टाटा मैजिक वाहन में क्रूरतापूर्वक लादकर ले जाए जा रहे कुल 04 राशि गोवंशों को बरामद कर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में थाना अलीनगर पर मु0अ0सं0 0656/2026, धारा 109(1) BNS, 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

घटना का विवरण-

दिनांक 25.10.2026 को थाना अलीनगर पुलिस टीम शान्ति व्यवस्था ड्यूटी एयर शो के दौरान पचफेड़वा रिंग रोड अण्डर पास पर मौजूद थी। मुखबिर की सूचना पर कि वाराणसी की तरफ से एक टाटा मैजिक वाहन में कुछ गोवंश तस्कर क्रूरतापूर्वक गोवंश को लादकर बिहार के रास्ते वध हेतु पश्चिम बंगाल ले जाने वाले हैं, पुलिस टीम द्वारा पचफेड़वा अण्डर पास से 100 मीटर पहले भारत माला परियोजना के सामने रिंग रोड के सर्विस रोड पर चेकिंग की जाने लगी।

 

थोड़ी देर बाद वाराणसी की तरफ से आती हुई टाटा मैजिक वाहन (संख्या BR45GB3166) को रोकने का प्रयास किया गया तो वाहन चालक और उसके पास बैठा व्यक्ति पुलिस कर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने और जान से मारने की नियत से तेजी से आगे बढ़ाने लगे। पुलिस बल द्वारा अपनी जान बचाते हुए घेराबंदी कर वाहन और उसमें सवार दोनों व्यक्तियों को मौके पर पकड़ लिया गया। वाहन की तलाशी लेने पर कुल 04 राशि गोवंश (02 राशि गाय व 02 राशि बछिया) बरामद हुए, जिन्हें क्रूरतापूर्वक लादा गया था। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे इन गोवंशों को वाराणसी से चन्दौली, बिहार होते हुए पश्चिम बंगाल वध के लिए ले जा रहे थे।

 

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-

1.दीपक गुप्ता पुत्र बब्बन शाह, निवासी ग्राम रूईया, पोस्ट दरौली, थाना भभुआ, जिला कैमूर (भभुआ), बिहार, उम्र लगभग 30 वर्ष (वाहन स्वामी-चालक)।

2.पप्पू कुमार यादव पुत्र संतन यादव, निवासी कछार (बड़का), पोस्ट ओदार, थाना सोनहन, जनपद कैमूर (भभुआ), बिहार, उम्र लगभग 30 वर्ष।

 

पंजीकृत अभियोग विवरण-

मु0अ0सं0 656/2026, धारा 109(1) BNS, 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, थाना अलीनगर, जनपद चन्दौली।

 

बरामदगी का विवरण-

1.04 राशि गोवंश: 02 राशि गाय एवं 02 राशि बछिया

2.01 टाटा मैजिक वाहन संख्या BR45GB3166

3.कुल 310/- रुपये नकद बरामद।

 

गिरफ्तारी / बरामदगी में शामिल पुलिस टीम-

1.प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह थाना अलीनगर जनपद चन्दौली

2.उ0नि0 राकेश कुमार सिंह थाना अलीनगर जनपद चन्दौली

3.उ0नि0 योगेन्द्रनाथ यादव चौकी प्रभारी ताराजीवनपुर थाना अलीनगर जनपद चन्दौली

4.का0 संतोष कुमार मय थाना अलीनगर जनपद चन्दौली

5.म0का0 ज्योति थाना अलीनगर जनपद चन्दौली

Leave a Comment