*#एटा…*
*जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली ने गड्ढा मुक्ति अभियान में लापरवाही पर जताई नाराजगी*
*अभियान चलाकर सभी संबंधित कार्यदाई संस्थाओं को सड़कों के गड्ढे भरने के निर्देश*
*अनुपस्थित ईओ जलेसर/अवागढ़ से स्पष्टीकरण तलब*
जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग, जिला पंचायत, मंडी, नगर पालिका, नगर पंचायत, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, सिंचाई विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग तथा जल निगम सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार अभियान चलाकर सड़कों के गड्ढों को तत्काल भरवाया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहार से पूर्व सड़कों को गड्ढामुक्त करना सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जहां बिटुमिन की उपलब्धता में विलंब हो रहा है, वहां तत्काल गिट्टी से गड्ढे भरवाए जाएं, ताकि आवागमन में परेशानी न हो।
सभी संबंधित अधिकारी गंभीरता से कार्य करते हुए अभियान को शीघ्र पूर्ण कराएं। कार्य में अनावश्यक देरी अथवा लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।















