रिपोर्ट: सत्यदेव पांडे ( ब्यूरो चीफ- सोनभद्र)
- संगठन विस्तार और सामाजिक बदलाव को लेकर बना ठोस रोडमैप
- सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में नए पदाधिकारियों को सौंपी गई
प्रयागराज। ‘उत्तम शासन, सर्वोत्तम भारत’ के संकल्प के साथ युग परिवर्तन समिति का महा सदस्यता अभियान एवं प्रांतीय सम्मेलन सिविल लाइंस स्थित द ग्रेट होटल में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संयोजन एवं अध्यक्षता राष्ट्रीय सचिव राजेश पुष्पकर ने किया। बैठक में सामाजिक न्याय, अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के अधिकारों की रक्षा, महिला सशक्तिकरण और संगठन के देशव्यापी विस्तार पर गहन मंथन हुआ।
जमीनी स्तर पर बदलाव की जरूरत: डॉ. पिंकी पाल
सभा को संबोधित करते हुए संस्था की संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. पिंकी पाल ने कहा कि युग परिवर्तन समिति केवल एक संगठन नहीं, बल्कि सामाजिक क्रांति का माध्यम है। उन्होंने जोर देकर कहा, “हमारा उद्देश्य केवल संख्या बल बढ़ाना नहीं, बल्कि समाज के शोषित, पीड़ित और वंचित तबके को उनका वाजिब हक और सम्मान दिलाना है। शिक्षा, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण हमारी शीर्ष प्राथमिकताएं हैं। महिलाओं को चारदीवारी से बाहर निकलकर समाज में अपना उचित स्थान हासिल करना होगा।”
गांव-गांव तक पहुंचेगी संगठन की विचारधारा
प्रबंधक सत्यपाल एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र शुक्ला ने कहा कि युवाओं की शक्ति को सही दिशा देकर संगठन की विचारधारा को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। प्रदेश प्रवक्ता ईश्वर चंद्र बिंद ने दो टूक शब्दों में कहा कि संस्था महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ सड़क से लेकर व्यवस्था तक आवाज बुलंद करेगी। वहीं दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अभिनव शर्मा ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश के बीच सांगठनिक तालमेल को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।
नई जिम्मेदारियों का ऐलान, मजबूत हुई सांगठनिक संरचना
संगठन को जमीनी मजबूती देने के लिए इस मौके पर कई प्रमुख पदाधिकारियों की घोषणा की गई:
प्रदेश स्तर: धर्मराज यादव (प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष), अधिवक्ता लक्ष्मी नारायण यादव (प्रदेश विधिक सचिव), राममूरत चौहान (प्रदेश महासचिव), केशव कुमार पटेल (प्रदेश संगठन मंत्री), ईश्वर चंद्र बिंद (प्रदेश प्रवक्ता)।
प्रयागराज: अधिवक्ता अनुराधा अंबेडकर (मंडल अध्यक्ष), राजबाला यादव (महिला जिला अध्यक्ष)।
जौनपुर: मनोज विश्वकर्मा (जिला अध्यक्ष), दिनेश कुमार सरोज व प्रमोद विश्वकर्मा (जिला उपाध्यक्ष)।
प्रतापगढ़: विनोद कुमार गौतम व सुशील कुमार (जिला उपाध्यक्ष), प्रमिला गौतम (जिला सचिव), राधा यादव (जिला संगठन सचिव)।
सैकड़ों कार्यकर्ताओं का जुटा हुजूम
बैठक में उप प्रबंधक सविता जोसेफ, राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष डॉ. अरुण शर्मा, प्रदेश संगठन सचिव इंद्रेश पुष्पकर व विक्रांत गौड़, प्रदेश सचिव अजय साहू व अजय सेठ, महिला प्रमुख मीनाक्षी सिंह, दिल्ली संगठन सचिव उमेश पाल, झांसी मंडल अध्यक्ष मंजू लता, जालौन महिला जिला अध्यक्ष बिंदिया सक्सेना, प्रतापगढ़ महिला जिला अध्यक्ष प्रीति साहू, वाराणसी महिला जिला अध्यक्ष पूजा सिंह, प्रतापगढ़ जिला अध्यक्ष श्याम सुंदर पटेल, प्रयागराज मंडल अध्यक्ष अतीक अहमद, रेखा पाल, रीना विश्वकर्मा, दिलीप कुमार पटेल, महेंद्र कुमार पटेल, दिलीप कुमार यादव, अरुण कुमार पटेल, राम कैलाश प्रजापति, अरविंद कुमार मौर्य, लवकुश मौर्य समेत सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।















