एटा ब्रेकिंग
मां के साथ खेत जा रहा 6 साल का मासूम बाइक की टक्कर से उछलकर दूर जा गिरा, दर्दनाक हुई मौत
निधौली कलां के नगला चित्तर में दिल दहला देने वाला हादसा, बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम।
सड़क किनारे मां के साथ खड़ा था मासूम यश, तेज रफ्तार बाइक की टक्कर ने छीन ली जिंदगी।
पिता का आरोप—टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्चा करीब 15 से 20 फीट तक उछलकर दूर जा गिरा।
जिस बच्चे को मां खेत पर ले जा रही थी, उसी की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पिता की शिकायत पर दर्ज हुई रिपोर्ट।
निधौली कलां पुलिस के मुताबिक, बाइक की जानकारी जुटाई गई है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।















