WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

बाह तहसील के भदावर डिग्री कॉलेज में विशाल चिकित्सा शिविर आयोजित: 1488 से अधिक लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*बाह तहसील के भदावर डिग्री कॉलेज में विशाल चिकित्सा शिविर आयोजित: 1488 से अधिक लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण*

 

आगरा: फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया (FPAI) आगरा ब्रांच द्वारा बाह तहसील के भदावर डिग्री कॉलेज में एक विशाल चिकित्सा शिविर का भव्य आयोजन किया गया। यह शिविर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बाह के सहयोग से और FPAI आगरा ब्रांच की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती रानी पक्षालिका सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस स्वास्थ्य शिविर में क्षेत्र के करीब 1488 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें चिकित्सीय लाभ प्रदान किया गया। समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाने का संकल्प शिविर के दौरान श्रीमती रानी पक्षालिका सिंह ने समाज के हर शोषित, वंचित,अल्पसंख्यक और समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन निरंतर आगे भी जारी रहेगा, ताकि जरूरतमंदों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। प्रमुख चिकित्सकों और सहयोगियों की सराहनीय भूमिका इस सफल आयोजन में एस.एन. मेडिकल कॉलेज और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कई वरिष्ठ चिकित्सकों तथा गणमान्य लोगों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया:

डॉ. प्रशांत गुप्ता (प्राचार्य, एस.एन. मेडिकल कॉलेज),डॉ. जितेंद्र वर्मा (अधीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बाह),डॉ. अरुण तिवारी (वरिष्ठ चिकित्सक एवं पूर्व अध्यक्ष, FPAI आगरा ब्रांच) डॉ. हेमेन्द्र चतुर्वेदी,श्री गौरव चतुर्वेदी (पूर्व कोषाध्यक्ष, FPAI),डॉ. बृजेश शर्मा,डॉ. अखिल प्रताप सिंह

श्री मुकेश बघेल,श्री पराग दत्त शर्मा (FPAI),कार्यक्रम के सफल संचालन और संयोजन में FPAI के बी.एस.सी. मेंबर श्री अजय चौहान का भी सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Comment