WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

ताजमहल के आसपास पर्यटकों को घेरकर परेशान कर रहे दो लपके गिरफ्तार, पर्यटन पुलिस की कार्रवाई, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

ताजमहल के आसपास पर्यटकों को घेरकर परेशान कर रहे दो लपके गिरफ्तार, पर्यटन पुलिस की कार्रवाई

 

 

आगरा:-ताजमहल के आसपास पर्यटकों को अनावश्यक रूप से परेशान करने वाले लपकों के खिलाफ पर्यटन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया।पर्यटन स्थलों के आसपास पर्यटकों को परेशान करने वाले लपकों और हॉकरों पर प्रभावी रोकथाम के लिए पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

 

इसी क्रम में थाना पर्यटन पुलिस टीम ताजमहल क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी।इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि ताजमहल के आसपास कुछ लपके पर्यटकों को घेरकर उन्हें ताजमहल घुमाने, होटल बुक कराने, गाइड उपलब्ध कराने सहित अन्य सेवाओं के नाम पर अनावश्यक रूप से परेशान कर रहे हैं। सूचना पर सहायक पुलिस आयुक्त ताज सुरक्षा के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी पर्यटन ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई की।पुलिस टीम ने पर्यटकों को परेशान करने और क्षेत्र में अव्यवस्था फैलाने वाले दो लपकों गणेश कुमार और मनोज को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई और उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।पर्यटन पुलिस की इस कार्रवाई से ताजमहल क्षेत्र में पर्यटकों को अनावश्यक रूप से परेशान करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Comment