WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

भोला हत्याकांड का फतेहाबाद पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; हत्या में प्रयुक्त खुरपा और खून से सने कपड़े बरामद, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

भोला हत्याकांड का फतेहाबाद पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; हत्या में प्रयुक्त खुरपा और खून से सने कपड़े बरामद

 

आगरा:-थाना फतेहाबाद क्षेत्र में हुए भोला हत्याकांड का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया खुरपा, मृतक का तौलिया तथा खून से सने कपड़े बरामद किए हैं। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार, राजा का पुरा निवासी महेश चंद्र ने 23 अक्टूबर 2026 को थाना फतेहाबाद में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि 22 अक्टूबर की शाम उनके छोटे भाई भोला को कुछ लोग घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे। इसके बाद राकेश के घर के पास भोला की हत्या कर दी गई थी।

 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर थाना फतेहाबाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित की। पुलिस टीम लगातार संदिग्धों की जानकारी जुटाने के साथ गिरफ्तारी के प्रयास में लगी थी।इसी क्रम में 25 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सतेन्द्र सिंह तोमर उर्फ करुआ, उम्र करीब 45 वर्ष, निवासी थोक अभयचंद्र खंडेर, फतेहाबाद को विजौलपुरा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खुरपा, मृतक का तौलिया, एक पैंट और एक शर्ट बरामद की गई। पुलिस के अनुसार, बरामद कपड़ों पर खून के निशान मिले हैं। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Leave a Comment