*फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में 16.72 करोड़ रुपये से 86 सड़कों की होगी विशेष मरम्मत, 31.33 किलोमीटर सड़कों को मिली स्वीकृति – सांसद राजकुमार चाहर*
आगरा:- लोकसभा क्षेत्र फतेहपुर सीकरी की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में सड़क संपर्क व्यवस्था को बेहतर बनाने और आवागमन को सुगम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा विशेष मरम्मत कार्य के अंतर्गत क्षेत्र की 86 सड़कों, जिनकी कुल लंबाई 31.33 किलोमीटर है, के लिए 16 करोड़ 72 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।
सांसद राजकुमार चाहर ने बताया कि इन स्वीकृतियों से क्षेत्र की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में सड़कों की स्थिति में सुधार होगा तथा आमजन को आवागमन में सुविधा मिलेगी। विशेष मरम्मत कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों की सड़क संपर्क व्यवस्था मजबूत होने के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी राहत मिलेगी।
*विधानसभा क्षेत्रवार स्वीकृत सड़कों का विवरण*
फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र में 15 सड़कों की कुल 6.76 किलोमीटर लंबाई की विशेष मरम्मत के लिए 3 करोड़ 23 लाख रुपये, फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र में 27 सड़कों की कुल 10.625 किलोमीटर लंबाई की विशेष मरम्मत के लिए 5 करोड़ 34 लाख रुपये, बाह विधानसभा क्षेत्र में
24 सड़कों की कुल 7.472 किलोमीटर लंबाई की विशेष मरम्मत के लिए 4 करोड़ 45 लाख रुपये, खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में
13 सड़कों की कुल 4.86 किलोमीटर लंबाई की विशेष मरम्मत के लिए 2 करोड़ 19 लाख रुपये, आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 7 सड़कों की कुल 2.09 किलोमीटर लंबाई की विशेष मरम्मत के लिए 1 करोड़ 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में सड़क एवं आधारभूत सुविधाओं का विकास उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। क्षेत्र के ग्रामीण और शहरी इलाकों में बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि आमजन को सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके और विकास कार्यों को गति मिले।
मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का हार्दिक आभार जिनके नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को निरंतर गति मिल रही है। लोकसभा क्षेत्र फतेहपुर सीकरी के विकास के लिए प्रदेश सरकार के सहयोग हेतु हृदय से धन्यवाद एवं आभार।















