WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

मिशन शक्ति: चोपन पुलिस ने गुरुद्वारा इंटर कॉलेज में छात्राओं को किया जागरूक, बताए सुरक्षा के गुर

रिपोर्ट: सत्यदेव पांडे ( ब्यूरो चीफ- सोनभद्र)

चोपन (सोनभद्र)। शासन के मंशानुरूप महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत शनिवार को थाना चोपन पुलिस द्वारा गुरुद्वारा इंटर कॉलेज, चोपन में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में चोपन थाने से पहुंचे उपनिरीक्षक अभय नाथ यादव, उपनिरीक्षक राम ज्ञान यादव एवं महिला आरक्षी शैलजा सिंह ने छात्राओं को सुरक्षा व उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
उपनिरीक्षक अभय नाथ यादव ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना, छेड़खानी या परेशानी होने पर डरने या झिझकने की आवश्यकता नहीं है। पुलिस सदैव उनकी मदद के लिए तत्पर है। उन्होंने छात्राओं को उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090 (महिला पावर लाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 1098 (चाइल्ड लाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) और 102/108 (स्वास्थ्य सेवा) के बारे में विस्तार से जानकारी दी और संकट की स्थिति में इनका निडर होकर उपयोग करने की अपील की।
उपनिरीक्षक राम ज्ञान यादव एवं महिला आरक्षी शैलजा सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा के उपायों, साइबर अपराधों से बचाव तथा सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक उपयोग करने के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति का मुख्य उद्देश्य बेटियों को भयमुक्त और सशक्त माहौल देना है।
इस दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं, जिन्होंने पुलिस टीम से सवाल-जवाब कर हेल्पलाइन नंबरों की कार्यप्रणाली को समझा।

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment