WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

एटा में सर्राफा लूटकांड का उन्नाव कनेक्शन: जिस चोरी की बाइक पर FIR तक नहीं लिखी, उसी अपाचे से बदमाशों ने लूटे लाखों के जेवरात; नप गए चौकी इंचार्ज, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

*एटा में सर्राफा लूटकांड का उन्नाव कनेक्शन: जिस चोरी की बाइक पर FIR तक नहीं लिखी, उसी अपाचे से बदमाशों ने लूटे लाखों के जेवरात; नप गए चौकी इंचार्ज*

*21 अक्टूबर को बाइक चोरी की तहरीर, 22 को अलीगंज में लाखों के जेवरात की लूट में इस्तेमाल; CCTV से खुला राज तो उन्नाव पुलिस महकमे में मचा हड़कंप*

*उन्नाव जिला अस्पताल से चोरी हुई थी नीले रंग की अपाचे (UP 35 AK 6175), तहरीर मिलने पर भी केस दर्ज न कर दबाए बैठे थे दरोगा, एसएसपी ने किया निलंबित*

एटा/अलीगंज:
खाकी की एक लापरवाही कैसे अपराधियों का हौसला बढ़ाकर बड़ी वारदात की जमीन तैयार कर देती है, इसका जीता-जागता प्रमाण अलीगंज में हुए दुस्साहसिक सर्राफा लूटकांड में सामने आया है। अलीगंज थाना क्षेत्र में सर्राफा कारोबारी से तमंचे के बल पर लाखों के जेवरात और नकदी लूटने वाले बदमाशों ने जिस नीले रंग की अपाचे बाइक का इस्तेमाल किया था, वह उन्नाव जिला अस्पताल से चोरी की गई थी। हैरान करने वाली बात यह है कि पीड़ित द्वारा समय रहते तहरीर दिए जाने के बावजूद उन्नाव पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। जब उसी चोरी की बाइक से एटा में सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे दिया गया और एटा पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से तार जोड़े, तब जाकर उन्नाव पुलिस की नींद टूटी।

मामले में घोर लापरवाही बरतने पर उन्नाव एसएसपी ने चौकी इंचार्ज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

गांव पुराहार निवासी संजय यादव पुत्र जगदीश सिंह की अलीगंज के मेवाती मोहल्ले में ‘मां सरस्वती ज्वेलर्स’ के नाम से दुकान है। रोज की तरह वे दुकान बंद कर अपने भतीजे विकास के साथ बाइक से गांव लौट रहे थे। जैसे ही दोनों किनौड़ी कट के समीप पहुंचे, तीन अपाचे बाइकों पर सवार होकर आए बेखौफ बदमाशों ने उनकी बाइक में जोरदार कट मार दिया। कट लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और चाचा-भतीजे सड़क पर गिर पड़े।

*सीसीटीवी ने खोला राज: उन्नाव की चोरी की अपाचे से दिया वारदात को अंजाम*

वारदात के बाद जब एटा पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के रास्तों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, तो बदमाशों द्वारा प्रयुक्त नीले रंग की अपाचे बाइक का नंबर UP 35 AK 6175 साफ नजर आ गया।
जब एटा पुलिस ने इस नंबर की पड़ताल करते हुए उन्नाव पुलिस से संपर्क साधा, तो पुलिस महकमे के होश उड़ गए। जांच में सामने आया कि यह बाइक 21 तारीख को उन्नाव जिला अस्पताल परिसर से चोरी हुई थी। बाइक मालिक निकेत चौधरी ने उसी दिन जिला अस्पताल चौकी इंचार्ज अंजनी कुमार को चोरी की बाकायदा लिखित तहरीर दी थी। लेकिन दरोगा ने मामले को गंभीरता से लेने के बजाय न तो मुकदमा दर्ज किया और न ही कोई सुराख जुटाने की जहमत उठाई। नतीजा यह निकला कि उन्नाव से चोरी हुई वही बाइक ठीक अगले दिन एटा के अलीगंज में सर्राफा लूटकांड का जरिया बन गई।

*उन्नाव एसएसपी का कड़ा एक्शन, चौकी इंचार्ज सस्पेंड*

यदि उन्नाव पुलिस ने बाइक चोरी की तहरीर पर तत्परता दिखाते हुए अलर्ट जारी किया होता और चेकिंग बढ़ाई होती, तो शायद बदमाश एटा तक इतने बेखौफ होकर नहीं पहुंच पाते। एटा पुलिस के इनपुट के बाद उन्नाव पुलिस की इस गंभीर शिथिलता की पोल खुल गई। मामले का संज्ञान लेते हुए उन्नाव पुलिस अधीक्षक ने कार्य में घोर लापरवाही और उदासीनता बरतने के आरोप में जिला अस्पताल चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक अंजनी कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

*शातिर गिरोह की तलाश में जुटीं 4 टीमें, जल्द होगा पर्दाफाश*

अलीगंज और आसपास के इलाकों में लगातार हो रही वारदातों से साफ है कि इसके पीछे कोई बेहद शातिर और संगठित अंतरजनपदीय गिरोह सक्रिय है, जो दूसरे जिलों से गाड़ियां चुराकर वारदातों को अंजाम देता है और पुलिस को चकमा देने की फिराक में रहता है।

> “घटना बेहद गंभीर है। आरोपियों को चिन्हित कर दबोचने के लिए 4 विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया है। सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के जरिए अहम सुराग हाथ लगे हैं। संदिग्ध रास्तों पर लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। गिरोह चाहे कितना भी शातिर क्यों न हो, बहुत जल्द सलाखों के पीछे होगा।”
> — श्वेताभ पांडे, अपर पुलिस अधीक्षक (एटा)

Leave a Comment

पौनी में वोटर लिस्ट से 122 नाम गायब! SIR में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, BMF की जमीनी जांच में हुआ खुलासा। भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी ने जताई गंभीर चिंता, डिजिटल मीडिया सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिजेंद्र बहादुर सिंह बोले – विधानसभा वोटर लिस्ट में बड़ा खेल, मीडिया टीम करेगी और पड़ताल