*गोरखपुर मंडल की कमान प्रमोद गुप्ता को – भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी ने जताया भरोसा, प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश एवं मंडल प्रभारी के रूप में नियुक्ति*।
*गोरखपुर / लखनऊ।* भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी ने संगठन विस्तार के क्रम में एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की है।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी की केंद्रीय पॉलिसी मेकिंग सुप्रीम कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष करन छौकर, राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बालकृष्ण तिवारी, केंद्रीय अनुशासन समिति के केंद्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी उत्तर प्रदेश राम आसरे, केंद्रीय सलाहकार परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष कृष्ण माधव मिश्रा, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एवं सह प्रदेश प्रभारी उत्तर प्रदेश अभिषेक शर्मा शास्त्री, राज्य चेयरमैन कमल कुमार मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश राजभर, एवं प्रदेश कोर कमेटी एवं पूर्वांचल मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी की टीम के सहमति पर प्रमोद गुप्ता के नए पदों की घोषणा की गई हैं।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बालकृष्ण तिवारी एवं प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश श्री सुरेश राजभर द्वारा प्रमोद गुप्ता पुत्र श्री भुल्ली गुप्ता, ग्राम-मन्शाछापर, पोस्ट-नोरंगिया, गोरखपुर को उत्तर प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी गोरखपुर, उत्तर प्रदेश के पद पर मनोनीत किया गया है।
संस्थापक एके बिंदुसार एवं राष्ट्रीय कोर कमेटी ने प्रमोद गुप्ता के सामाजिक कार्यों और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है।
राष्ट्रीय नेतृत्व ने कहा है कि प्रमोद गुप्ता के नेतृत्व में गोरखपुर मंडल में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा पत्रकारों के हितों और जन-समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी परिवार की ओर से नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी गोरखपुर उत्तर प्रदेश को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।















