WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

सोनांचल के आदिवासियों, दलितों व मूल निवासियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं: रोशन लाल यादव

रिपोर्ट: सत्यदेव पांडे ( ब्यूरो चीफ- सोनभद्र)

  • – सोनभद्र के चारों विधनसभा क्षेत्र में सोसंवा उतारेगी अपना प्रत्याशी
  • – जल, जंगल व जमीन के लिए होगा बड़ा आंदोलन
  • – कोन ब्लाक के सलैयाडीह गांव में रविवार को करमा पूजन, आदिवासी, मूल निवासी एकता समागम कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सोनभद्र। कोन ब्लॉक के सलैयाडीह गाँव में रविवार को आयोजित करमा पूजन, आदिवासी मूल निवासी एकता समागम कार्यक्रम में सोनांचल संघर्ष वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल यादव एडवोकेट ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सोनांचल के आदिवासियों, दलितों और मूल निवासियों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए चाहे जितना बड़ा आंदोलन क्यों न करना पड़े किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सोनांचल का आदिवासी, दलित और मूल निवासी बदहाली का जीवन जीने को मजबूर है, रोजी रोटी का कोई सहारा नहीं रह गया है। सोनांचल का मूल निवासी सरकार की घोर उपेक्षा का शिकार होकर रह गया है। सोनांचल की चौमुखी विकास दर शून्य के बराबर है। सोनांचल के गाँवों की सड़कों का बुरा हाल है। इस सरकार में सड़कों का गड्ढा भरने के अलावा कोई नई सड़क नहीं बनी। सोनांचल के कल कारखानों में संविदा श्रमिकों के रूप में एक भी आदिवासी की नियुक्ति नहीं हुई सिवाय दलाली के भर्ती के। आकाश के बादल छंट रहे हैं, देश में बदलाव की बयार बह रही है।
सोसंवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट रोशन लाल यादव ने यह भी कहा कि सोनांचल संघर्ष वाहिनी सोनभद्र की चारों विधान सभा सीटों पर अपने चुनाव चिन्ह पर दमदारी से चुनाव लड़ेगी। गहरा दुःख जताते हुए कहा कि सोनांचल की हजारों एकड़ जल, जंगल और जमीन उद्योग पतियों को कौड़ी के भाव सरकार ने दे दिया। सोनांचल के आदिवासियों, दलितों और मूल निवासियों से आह्वान किया कि सोनांचल की जल, जंगल और जमीन बचाने के लिए लामबंद हों और सोनांचल की सड़कों पर उतर कर जबरदस्त विरोध करना पड़ेगा।
यह भी कहा की चुनाव आयोग ने देश के लगभग 13 करोड़ मत दाताओं का नाम काट कर उनके वोट देने के अधिकार से वंचित कर दिया है, जिसके खिलाफ पूरे देश का नौजवान पूरे देश में सड़क पर है। सोनांचल संघर्ष वाहिनी इस वोट चोरी का घोर विरोध करती है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सरकार को आगाह किया कि जल्द सोनांचल के आदिवासियों, दलितों और मूल निवासियों को सोनांचल संघर्ष वाहिनी संगठित कर तथा कथित उद्योग पतियों को यहाँ की जल, जंगल और जमीन कौड़ी के भाव देने का विरोध करने के लिए सड़क पर उतरेगी।
सभा में मुख्य रूप से आयोजक चंद्र देव चेरो, शंकर गोंड, बलवंत यादव, अन्नू खान, दशमी चेरो, रामदुलार गोंड, दशमी गोंड, रजवंती चेरो, सिताबी गोंड, सलमान , विकास मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे। जनसभा का संचालन पडरछ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमरेश यादव ने किया।

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment