साधू की हत्या करने वाला अभियुक्त आलाकत्ल ईंट के साथ गिरफ्तार
———————————-
एटा ! थाना निधौली कलां के प्रभारी आदित्य खोकर ने बताया कि
दिनांक 01.10.2026 को वादी देवेन्द्र सिंह पुत्र किशोरीलाल निवासी ग्राम लालपुर होर्ची थाना निधौली कलां द्वारा लिखित सूचना दी कि दिनांक 30.09.2026 व 01.10.2026 की रात्रि मे अभियुक्त संदीप उर्फ गब्बर पुत्र कृपाल सिंह निवासी ग्राम पलिया थाना निधौली कलां वादी के चाचा भोजराज सिंह उर्फ भोजगिरी पुत्र सुरजपाल सिंह की सिर मे ईंट मारकर हत्या कर देने व अपने घर पर सो रहे बृजेश पुत्र बांकेलाल को ईंट मारकर घायल कर देने के सम्बन्ध मे थाने पर लिखित तहरीर दी थी। इस सूचना पर थाना निधौली कलां पर मुअसं0- 157/2026 धारा- 103(1), 125 बीएनएस बनाम संदीप उर्फ गब्बर पुत्र कृपाल सिंह पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक श्री श्वेताभ पाण्डेय के पर्यवेक्षण में दिनाँक 01.10.26 को थाना निधौली कला पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त संदीप उर्फ गब्बर उपरोक्त को ग्राम लालपुर के बाहर खेत पर लिंक रोड से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।















