लायंस क्लब द्वारा गांधी जयंती पर बांटे गए कपड़े के थैले—- स्वच्छता केवल जिम्मेदारी नहीं बल्कि स्वस्थ पर्यावरण के निर्माण का आधार
———————————-
कासगंज ! राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती नदरई गेट स्थित बाबा ट्रांसपोर्ट पर लायंस क्लब अध्यक्ष विजय राजपूत की अध्यक्षता में मनाई गई । कार्यक्रम का प्रारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर प्रारंभ किया तथा बाजार में लोगों को कपड़े के थैले तथा फल वितरित किए । लायंस क्लब के अध्यक्ष विजय राजपूत ने कहा गांधी जयंती हमें स्वच्छता और स्वच्छ समाज का संदेश देती है महात्मा गांधी स्वच्छ भारत के समर्थक थे इस अवसर पर हमें स्वच्छता की दृष्टि से प्लास्टिक मुक्त वातावरण का संकल्प लेना चाहिए स्वच्छता केवल जिम्मेदारी नहीं बल्कि स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण का आधार है । कमल सिंह यादव एवं राजीव महेश्वरी ने कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए प्लास्टिक मुक्त अभियान के अंतर्गत कपड़े की थैलियां का वितरण किया जा रहा है । सचिव देवेश अग्रवाल एवं प्रेम राणा ने कहा कपड़े की थैली का उपयोग करने से प्लास्टिक कचरे को कम करने में बहुत मदद मिलती है । मोहित अग्रवाल एवं प्रेमचंद साहू ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना तथा कपड़े की थैले अपनाने के लिए प्रेरित करता है । इस अवसर पर किशन चंद शक्ची ने सभी का आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर कमल सिंह यादव,मोहित अग्रवाल,प्रेम राणा, प्रेमचंद साहू,राजीव महेश्वरी, किशन चंद सच्ची,अशोक मिश्रा ,देवेश अग्रवाल, आदि लोग मौजूद रहे !















