WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

एटा में मजदूर बनाये मासूम बच्चे, स्वास्थ से किया खुला खिलवाड़BMF News

*एटा में मजदूर बनाये मासूम बच्चे, स्वास्थ से किया खुला खिलवाड़*

 

*बिना सुरक्षा इंतजामों के सड़क पर झाड़ू लगाकर स्कूली बच्चों ने दिया स्वच्छता का संदेश*

 

-बबलू चक्रवर्ती

एटा । शहर के चर्चित एवं प्रतिष्ठित स्कूल के मासूम बच्चों ने बिना सुरक्षा इंतजामों के सार्वजनिक स्थलों पर झाड़ू लगाकर आज 2 अक्टूबर को महात्मा गाँधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर स्वच्छता का संदेश दिया । बिना सुरक्षा इंतजामों के मासूम बच्चों द्वारा सड़क पर झाड़ू लगाने और कूड़ा उठाने वाले हैरत करने वाले नजारे शहर के रोडवेज बस अड्डा पर देखे गये, जहाँ स्कूल प्रशासन मूहँ पर मास्क लगाए खड़ा रहा, वहीं मासूम बच्चे बिना मास्क लगाए झाड़ू लगाते और कूड़ा उठाते स्प्ष्ट देखे गये । अब इस दृश्य को देख कर किसे न लगा होगा कि बच्चों के स्वास्थ से खिलवाड़ करके बिना मास्क झाड़ू लगवाने कूड़ा उठवाने वालों की शिक्षा कहीं असमानता की सोच वाली तो नही ? क्योंकि शिक्षिकाएं खुद मास्क लगाये खड़ी थी मगर बिन मास्क स्कूली बच्चे अपने स्वास्थ्य की परवाह किये बिना सफाई करने में जुटे रहे । बरहाल जो हो लेकिन स्कूली प्रशासन के असमानता भरे नियमों के तहत बच्चों के स्वास्थ से किये गये खिलवाड़ की जाँच तो होना चाहिए ताकि भविष्य में मासूमो के स्वास्थ से खिलवाड़ न हो सके ।

 

Leave a Comment