प्रयागराज से पंकज कुमार यादव की खास रिपोर्ट-
प्रयागराज में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना – माता-पिता की मौत के बाद अनाथ बेटी के हक पर चाचा-चाची ने किया कब्जा, गहना-घर और मोबाइल तक छीना, SSP से लगाई न्याय की गुहार।

प्रयागराज / हंडिया। जनपद प्रयागराज में एक बेटी के साथ उसके ही सगे रिश्तेदारों द्वारा अमानवीय व्यवहार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। माता-पिता की मृत्यु के बाद अकेली रह गई बेटी को उसके पैतृक संपत्ति में हिस्सा न देने और मारपीट कर उसका सामान हड़पने का आरोप लगा है।
पीड़िता सीमा देवी पत्नी शिवशंकर, निवासी नासिर पट्टी, थाना सरायममरेज, तहसील हंडिया ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
पत्र में लगाए गंभीर आरोप –
प्रार्थिनी सीमा देवी के अनुसार उनका मायका धाटमपुर, थाना उतराव जनपद प्रयागराज में है। उनके माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है और उनका कोई भाई नहीं है। आरोप है कि माता-पिता द्वारा बनाए गए मकान और मां के सारे गहने पर उनके चाचा सोहन लाल उर्फ पप्पू और चाची चंदा देवी ने कब्जा कर लिया है।
सीमा देवी का आरोप है कि जब उन्होंने अपने पिता की संपत्ति में हिस्सा, गहना और पैसे की मांग की तो चाचा-चाची ने ताला तोड़कर रखा हुआ गहना और पैसा भी हड़प लिया। विरोध करने पर पीड़िता के साथ गाली-गलौज, मारपीट की गई और उसका मोबाइल फोन छीन लिया गया। इतना ही नहीं, जमीन में हिस्सा मांगने पर जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है।
पीड़िता ने पत्र में यह भी बताया है कि उसके लगभग 600 रुपये भी चाचा द्वारा वापस नहीं किए जा रहे हैं।
SSP से कार्रवाई की मांग –
अकेली और बेसहारा हो चुकी सीमा देवी ने SSP प्रयागराज से मांग की है कि दबंग चाचा-चाची के खिलाफ कड़ी विधिक कार्रवाई की जाए और उसे उसके माता-पिता की संपत्ति में हक, गहना, मोबाइल और पैसे वापस दिलाए जाएं।
पीड़िता ने 02/09/2026 को शिकायती पत्र सौंपकर न्याय की अपील की है।
वही दूसरी ओर घटना की पूरी जानकारी होने पर भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी एवं बी एम एफ न्यूज़ नेटवर्क की टीम ने जांच करने का निर्णय लिया हैं।















