श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती
———————————-
( न्यायिक अधिकारियों ने उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का लिया संकल्प )
एटा । आज शुक्रवार को गांधी जयंती के अवसर पर जनपद न्यायालय परिसर में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राकेश धर दुबे द्वारा अध्यक्षता में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आज बहुउद्देशीय हाल में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
इसी क्रम में मनीषा, अपर जिला जज कक्ष, सं0-01 , अशोक कुमार, अपर जिला जज, एस0सी0/एस0टी0 एक्ट एटा, कमालुद्दीन, अपर जिला जज कक्ष सं0 03/ विशेष न्यायाधीश गैंगेंटर द्वारा गांधी जयंती दिवस के इस अवसर पर महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, सादगी और सामाजिक समरसता के विचारों को याद करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। एवं उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर अशोक कुमार, विनीत कुमार वाश्वानी, श्री नरेन्द्र पाल राणा, शशी भूषण कुमार शाण्डिल, शीलवन्त, मोहम्मद फ़िरोज़, सुधा, अनिल कुमार-XI, सुमिता, विकास कुमार वर्मा, युगल चन्द्र चौधरी, शुभी अग्रवाल, आरती मोर्या, जागृति केशरवानी, सत्यम सिंहल, आदि न्यायिक अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं पुलिस सुरक्षा कर्मी आदि उपस्थित रहे।















