WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

गांधी-शास्त्री जयंती पर बच्चों ने रंगों और शब्दों से सजाया देशभक्ति का भाव, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

गांधी-शास्त्री जयंती पर बच्चों ने रंगों और शब्दों से सजाया देशभक्ति का भाव

 

कागारौल/आगरा । प्राथमिक विद्यालय कागारौल प्रथम में महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के उपलक्ष्य में चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ प्रतिभाग किया। चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी तूलिका और रंगों के माध्यम से महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के सुंदर चित्र उकेरे। बच्चों की कल्पनाशीलता, सृजनात्मकता और देशभक्ति की भावना उनके चित्रों में स्पष्ट दिखाई दी। वहीं निबंध लेखन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने गांधी जी एवं शास्त्री जी के जीवन, विचारों और आदर्शों को अपने शब्दों में अभिव्यक्त किया। बच्चों ने सत्य, अहिंसा, सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं देशसेवा जैसे महान मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। दोनों महान विभूतियों के प्रति बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को 2 अक्टूबर, गांधी जयंती के अवसर पर पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रीनू वर्मा ने कहा कि ऐसी रचनात्मक गतिविधियाँ बच्चों की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उन्हें देश के महान महापुरुषों के जीवन-मूल्यों से जोड़ती हैं। गांधी जी और शास्त्री जी के आदर्श विद्यार्थियों के जीवन में सदैव प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे।

कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

Leave a Comment