WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

वैज्ञानिक पद्धति का प्रयोग कर शिक्षण में गुणवत्ता लाने की आवश्यकता – प्रोफेसर डॉ विनोद कुमार, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

वैज्ञानिक पद्धति का प्रयोग कर शिक्षण में गुणवत्ता लाने की आवश्यकता – प्रोफेसर डॉ विनोद कुमार

Oplus_131072

शर्मा,खेरागढ़ में रामहरी महाविद्यालय में शैक्षिक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया,शिक्षक संगम में 30 स्कूलों को किया सम्मानित

 

आगरा। रामहरी महाविद्यालय के तत्वाधान में शैक्षिक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता प्रोफेसर विनोद कुमार शर्मा सेवानिवृत्ति आरबीएस कॉलेज आगरा ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का समय विद्यार्थियों को वैज्ञानिक पद्धति के साथ शिक्षण कार्यकर सीखने की आवश्यकता है, ताकि व्यवहारिक ज्ञान भी उन्हें आसानी से सिखाया जा सके। छात्र के जीवन को बनाने संवारने की जिम्मेदारी है हम सभी शिक्षकों पर है इसीलिए शिक्षकों का पहला दायित्व है कि वह समय-समय पर आधुनिक तकनीकी परिवर्तनों को जानकर छात्र-छात्राओं के बीच में रखे हैं, ताकि उनके भविष्य को उज्जवल बनाने में सहायता मिल सके। शिक्षक का व्यवहार ही छात्र को एक दिशा देने का काम करता है। अतिथि प्रोफेसर राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने नई शिक्षा नीति पर विचार प्रकट करते हुए कहा नई शिक्षा नीति के आमूल परिवर्तन के माध्यम से रोजगार पर आधारित शिक्षा पर जोर देना होगा।

कार्यक्रम आयोजक रामहरी महाविद्यालय संस्थापक श्यामसुंदर पाराशर ने मनचासीन अतिथियों का स्वागत किया। जिन्होंने कहा कि यह आयोजन एक शिक्षक संगम है ताकि शिक्षा के क्षेत्र में देहात में आ रही कठिनाइयों को मिलकर दूर किया जा सके। इस मौके पर 30 स्कूल के प्रबंधक, प्राचार्य को मूवमेंट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 190 शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में संचालन डायरेक्टर बृजेश और कॉलेज के प्रबंधक श्रीकांत पाराशर ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में प्रोफेसर विनोद कुमार शर्मा , प्रोफेसर राजेंद्र प्रसाद शर्मा, श्याम सुंदर पाराशर, बृजेश पाराशर,श्रीकांत पाराशर, डॉ जयकांत पाराशर ,डॉ शालिनी उपाध्याय, डॉ प्रशांत उपाध्याय रमाकांत शर्मा, राधे शर्मा, पीयूष शर्मा, सोनिया बघेल, बृजमोहन मिश्रा, पुरुषोत्तम सिकरवार, पत्रकार विष्णु सिकरवार, दिलीप गर्ग ,विजयपाल सिंह सिकरवार, राहुल गोयल, हरीश त्यागी, दीपक उपाध्याय अनिल शर्मा,नीरज पाराशर, नरेश राजपूत, निरंजन राजपूत,विष्णु त्यागी आदि सहित सभी स्कूलों के शिक्षक गढ़ उपस्थित रहे।

Leave a Comment