*राजा भइया के साथ पोस्टर में नजर आईं दिव्या मित्तल, लिखा -इतिहास अवसर देता है,इबारत नेतृत्व लिखता है,दिव्या मित्तल पल ट्वीट से बढ़ी सियासी हलचल*
लखनऊ।उत्तर प्रदेश की सियासत में पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल के सियासी यात्रा को लेकर चर्चा तेज हैं।वह अपनी पार्टी बनाएंगी या किसी अन्य दल के साथ जाएंगी यह तो तय नहीं है।प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देकर सियासत में आने की घोषणा करने वालीं दिव्या मित्तल की जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के मुखिया कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया के साथ तस्वीर सामने आई है।तस्वीर को जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के वरिष्ठ नेता डॉ. बृजेश सिंह राजावत ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।तस्वीर सामने आने के बाद दिव्या मित्तल के अगले सियासी कदम को लेकर सियासी गलियारों में चर्चा का बाजार गर्म का है।बता दें कि दिव्या मित्तल ने पहले ही स्पष्ट किया है कि वह किसी राजनीतिक दल के साथ नहीं जाएंगी।
जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के प्रदेश प्रधान महासचिव डॉ. बृजेश सिंह राजावत ने दिव्या मित्तल की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि क्या उत्तर प्रदेश में राजनीति का एक नया दौर!















