केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लाभ उठाएं ….. प्रो. एसपी सिंह बघेल
————————————-
जलेसर ( एटा )
केंद्र सरकार के द्वारा आम जन समुदाय के लिए सैकड़ो कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई हैं ,लेकिन आम आदमी तक इन योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है ,प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर चल रहे सेवा संकल्प दिवस के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में मौजूद लोगों से प्रधानमंत्री द्वारा चलाई गई योजनाओं का लाभ उठाने का भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल ने आव्हान किया ।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2011 में देश में जनगणना हुई थी उसी के आधार पर प्रत्येक व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बन रहा है ! सूची को देखकर आम जन समुदाय इससे लाभान्वित हो , इस योजना के तहत एक परिवार को 1 वर्ष में ₹500000 तक की चिकित्सा मुक्ति की जा रही है । उन्होंने पालिका सभासदो एवं ग्राम प्रधानों से आवाहन किया है कि वह आम जनता को 2011 की सूची उपलब्ध कराए जिससे आम जनता को केंद्रीय योजना का लाभ मिल सके ।
उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा चलाई गई सैकड़ो योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी , जिसमें बैंक खाता धारा बैंक जाकर ₹20 में अपना ₹200000 का बीमा कर सकता है । कोई भी दुर्घटना होने पर उसके परिवार को बीमा की यह धनराशि प्राप्त होगी , उन्होंने आम जन समुदाय से आव्हान किया कि मौजूदा समय में स्वास्थ्य केंद्रों पर निशुल्क रूप से दर्जनों सुविधाऐ उपलब्ध हैं , इसका लाभ उठाएं ।
स्वास्थ्य शिविर में मरीजों का उपचार भी किया गया , वहीं भाजपा नेताओं के साथ-साथ स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारियों द्वारा केंद्रीय राज्य मंत्री मत्स्य पालन पशुपालन एवं डेयरी तथा पंचायती राज भारत सरकार प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल का भाजपा नेत्री नीलम प्रजापति के द्वारा पुष्प बैठकर जोरदार स्वागत किया ।
इस दौरान सीएमओ राजेंद्र प्रसाद, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मिश्र, नीलम प्रजापति सदस्य जिला कार्य समिति भाजपा एटा, मंडल भाजपा नेता पवेंद्र सिंह पम्मी ठाकुर, अध्यक्ष दिलीप वार्ष्णेय ,मोहन सिंह हैप्पी, पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि संजीव वर्मा ,दिनेश बंसल ,मनोज कुमार बजरंगी, गजेंद्र सिंह धनगर, जितेंद्र दिवाकर ,चंद्रपाल वाल्मीकि ,कपिल देव वार्ष्णेय, गौरव गोयल ,अमित विद्रोही, डॉ बृजेश कुमार, डॉ अश्वनी मित्तल सहित सैकड़ो स्वास्थ्य कर्मी एवं आम नागरिक मौजूद थे !















