WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

प्रयागराज में पारिवारिक विवाद का सुखद अंत, दोनों पक्षों में हुआ आपसी सुलह समझौता

प्रयागराज से पंकज कुमार की खास रिपोर्ट।

 

 

 

—

 

*प्रयागराज में पारिवारिक विवाद का सुखद अंत, दोनों पक्षों में हुआ आपसी सुलह समझौता*

Oplus_131072

 

*फूलपुर, प्रयागराज।* फूलपुर तहसील के टोकरी में एक पारिवारिक विवाद का आपसी सुलह समझौते के साथ सुखद अंत हो गया। समाज के संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में दोनों पक्षों ने भविष्य में कोई कानूनी कार्रवाई न करने और शादी करने का फैसला लिया।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रथम पक्ष अनीता पुत्री महाबीर, निवासी नागनाथपुर, आराकला, प्रयागराज और द्वितीय पक्ष विजय पटेल पुत्र रामसजीवन पटेल, निवासी जनुवाडीह कला, गोरिगो, प्रयागराज के बीच चल रहे विवाद को लेकर दिनांक 18 सितंबर 2026, दिन गुरुवार को समय 3 बजे स्थान टोकरी, फूलपुर में एक बैठक हुई।

 

बैठक में दोनों पक्षों ने स्वस्थ मस्तिष्क और बिना किसी जोर-दबाव के यह निर्णय लिया कि अनीता और विजय पटेल की शादी दिनांक 25 सितंबर 2026, दिन गुरुवार को समय 11 बजे सद् भावना सेना ट्रस्ट, हनुमानगंज, प्रयागराज में संपन्न होगी। शादी के बाद लड़का, लड़की को विदा कराकर अपने घर ले जाएगा।

 

समझौते के अनुसार प्रथम पक्ष द्वारा दिनांक 05/09/2026 को दर्ज कराई गई एफ.आई.आर. संख्या 0199 को भी वापस लिया जाएगा। दोनों पक्षों ने संकल्प लिया है कि इस समझौते के बाद वे भविष्य में एक-दूसरे के विरुद्ध कोई भी विधिक या कानूनी कार्यवाही नहीं करेंगे।

 

यह समझौता 50 रुपये के ई-स्टाम्प पेपर पर लिखित रूप में किया गया है, जिसके लेखक अवधेश कुमार पुत्र रमाकान्त हैं। इस अवसर पर नगनाथपुर के प्रधान रमेश लाल सहित अवधेश कुमार, अखिल कुमार पटेल, समरेश सिंह और सुरेश कुमार गवाह के रूप में उपस्थित रहे।

Leave a Comment