मोबाइल रिचार्ज पर जनता के सवाल जिसे डेटा चाहिए ही नहीं उसे डेटा का पैसा क्यों..
मोबाइल रिचार्ज की बढ़ती कीमतों और अनिवार्य डेटा बंडल को लेकर अब उपभोक्ताओं के बीच सवाल उठने लगे हैं।
🔹 हर उपभोक्ता को डेटा की आवश्यकता नहीं होती।
कई लोग मोबाइल का इस्तेमाल सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए करते हैं। ऐसे उपभोक्ताओं को अनिवार्य डेटा वाले महंगे प्लान लेने के लिए मजबूर क्यों किया जाए?
🔹 30 दिन की वैधता से वास्तविक बचत कितनी?
यदि 28 दिन का ₹299 वाला प्लान 30 दिन के लिए बढ़ाकर लगभग ₹320 कर दिया जाता है, तो साल में रिचार्ज की संख्या भले कम हो जाए, लेकिन उपभोक्ता को वास्तविक आर्थिक लाभ कितना मिलेगा?
🔹 अनयूज्ड डेटा का क्या?
यदि उपभोक्ता को प्रतिदिन 1.5GB डेटा मिलता है और वह किसी दिन केवल 500MB इस्तेमाल करता है, तो बचा हुआ डेटा उसी वैधता अवधि में आगे इस्तेमाल करने का विकल्प क्यों नहीं होना चाहिए?
क्या उपभोक्ता को इस्तेमाल न किए गए डेटा के लिए भुगतान नहीं करना पड़ रहा?
🔹 कॉलिंग-ओनली प्लान क्यों नहीं?
भारत में किसान, मजदूर, बुजुर्ग, गृहिणी, विद्यार्थी, कारोबारी और अन्य वर्गों की जरूरतें अलग-अलग हैं। सभी पर एक जैसा डेटा पैकेज लागू करना कितना उचित है?
🔹 नेटवर्क कवरेज भी बड़ा सवाल
उपभोक्ता रिचार्ज के लिए भुगतान करता है, लेकिन कई क्षेत्रों में नेटवर्क और इंटरनेट कवरेज को लेकर शिकायतें बनी रहती हैं। ऐसे में टेलीकॉम कंपनियों की सेवा गुणवत्ता और कवरेज पर भी सवाल उठना स्वाभाविक है।
जनता की मांग
टेलीकॉम कंपनियां ऐसे किफायती प्लान उपलब्ध कराएं जिनमें उपभोक्ता अपनी जरूरत के अनुसार केवल कॉलिंग/SMS या डेटा का विकल्प चुन सके।
TRAI और सरकार को उपभोक्ता हित में टैरिफ, वैधता, डेटा उपयोग और नेटवर्क कवरेज से जुड़े नियमों की समीक्षा करनी चाहिए।
सवाल सीधा है—
जब जरूरत दो रोटी की है, तो चार रोटी लेने के लिए मजबूर क्यों किया जाए?
— ममलेश मिश्रा
















