WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

गांधी जयंती पर 02 अक्टूबर को 05 किमी क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन, रिपोर्ट रमा मिश्रा

*गांधी जयंती पर 02 अक्टूबर को 05 किमी क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन*

Oplus_131072

 

*एटा, 29 सितम्बर 2026 (सू0वि0)।* खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के तत्वावधान में खेल विभाग एवं जिला प्रशासन एटा के सहयोग से सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत गांधी जयंती के अवसर पर दिनांक 02 अक्टूबर 2026 को प्रातः 07:00 बजे पं. गोविन्द बल्लभ पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम, जीटी रोड, एटा में 05 किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया जाएगा।

क्रॉस कंट्री दौड़ बालक एवं बालिका ओपन आयु वर्ग में आयोजित होगी। दौड़ स्टेडियम के मुख्य गेट से प्रारम्भ होकर बाईपास मोड़, जीटी रोड से वापस स्टेडियम के मुख्य गेट पर समाप्त होगी।प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार तथा चतुर्थ, पंचम एवं षष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

जनपद एटा के इच्छुक प्रतिभागी खिलाड़ी 02 अक्टूबर 2026 को प्रातः 06:30 बजे तक पं. गोविन्द बल्लभ पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम, जीटी रोड, एटा में उपस्थित होकर अपना नाम दर्ज कराना सुनिश्चित करें, ताकि दौड़ का आयोजन निर्धारित समय पर प्रारम्भ किया जा सके।

Leave a Comment