WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

रक्त नालियों में नहीं, नाड़ियों में बहे।- बाबा हरदेव सिंह जी महाराज

*रक्त नालियों में नहीं, नाड़ियों में बहे।- बाबा हरदेव सिंह जी महाराज*

 

* *संत निरंकारी मिशन द्वारा एटा में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन*

 

*निस्वार्थ भाव से श्रद्धालुओं ने 61 यूनिट किया रक्तदान*

 

एटा , 27 सितंबर 2026

सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के दिव्य मार्गदर्शन में मानवमात्र के कल्याण एवं सेवा भावना को समर्पित संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा अविनाशी सहाय आर्य इंटर कॉलेज में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में श्रद्धालु भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए निःस्वार्थ भाव से रक्तदान कर मानव सेवा में अपना योगदान दिया।

शिविर में 102 श्रद्धालु भक्तों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया, जिनमें से 61 रक्तदाताओं से रक्त एकत्रित किया गया।

 

*सदर विधायक पिपिन डेबिट जी ने किया रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन*

शिविर में सदर विधायक श्री विपिन डेविड जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने रक्तदाताओं एवं सेवादारों के बीच पहुंचकर उनका उत्साहवर्धन किया तथा श्रद्धालु भक्तों की निःस्वार्थ सेवा भावना की सराहना की।

उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा ही सच्चे अर्थों में परमात्मा की सेवा है। संत निरंकारी मिशन लोक कल्याण की भावना को साकार करते हुए समाज में निःस्वार्थ सेवा, परोपकार, सहयोग एवं भाईचारे का संदेश निरंतर प्रसारित कर रहा है। रक्तदान जैसे सेवा कार्य जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और समाज के अन्य लोगों को भी मानवता की सेवा के लिए प्रेरित करते हैं

 

मानवता की सेवा में निरंतर अग्रणी संत *निरंकारी मिशन के मथुरा से पधारें जोनल इंचार्ज श्री एच0 के0 अरोड़ा जी ने* शिविर में उपस्थित गणमान्य अतिथियों, रक्तदाताओं, चिकित्सकों एवं चिकित्सा टीमों तथा आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी सेवादारों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि संत निरंकारी मिशन मानवता की सेवा को सदैव सर्वोच्च प्राथमिकता देता आया है। *सन 1986 से मिशन द्वारा देशभर में समय-समय पर रक्तदान शिविर आयोजित कर जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है।**

उन्होंने बताया कि संत निरंकारी मिशन द्वारा अब तक देशभर में 9,325 रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा चुका है, जिनमें लगभग 15,03,220 यूनिट रक्त एकत्रित किया जा चूका है । यह सेवा अभियान मानवता के प्रति मिशन की प्रतिबद्धता एवं समर्पण का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि रक्तदान के साथ-साथ संत निरंकारी मिशन समाज के विभिन्न वर्गों के कल्याण एवं उत्थान के लिए अनेक सामाजिक एवं मानवतावादी परियोजनाएं संचालित कर रहा है। पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं जनसेवा से जुड़े विभिन्न अभियानों के माध्यम से मिशन द्वारा निरंतर निष्काम सेवा की जा रही है।

 

वीरांगना अवंती बाई लोधी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध जिला चिकित्सालय ब्लड सेंटर एटा कुशल डॉक्टरों की टीम द्वारा रक्त संग्रह कर

ब्लड बैंक की टीम ने *मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री डॉ राजेंद्र प्रसाद* एवं राहुल कुमार चिकित्सा स्टाफ सहित उपस्थित रहीं। चिकित्सा विशेषज्ञों की देखरेख में रक्तदाताओं की आवश्यक स्वास्थ्य जांच के उपरांत रक्त एकत्रित किया गया।

ब्रांच एटा के संगत इंचार्ज सेवा राम एवं सभी श्रद्धालु भक्तों द्वारा रक्तदाताओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। रक्तदान के बाद विश्राम, जलपान एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी समुचित व्यवस्था की गई। निरंकारी सेबादारों ने योगदान देकर शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Comment