WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

गोंडा के रगड़गंज में निजी अस्पताल की लापरवाही से महिला की मौत, परिजनों में आक्रोश

*गोंडा के रगड़गंज में निजी अस्पताल की लापरवाही से महिला की मौत, परिजनों में आक्रोश*

 

*गोंडा।* जिले के रगड़गंज स्थित नूर मैटरनिटी सेंटर (सभा हॉस्पिटल) में डॉक्टर की लापरवाही से एक महिला की मौत का मामला सामने आया है।

 

मृतका की पहचान संगीता के रूप में हुई है। मृतका की बड़ी बहन ने बताया कि वह अपनी बहन को लेकर अस्पताल में जांच के लिए आई थी। अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि आपकी बहन की बॉडी की जांच होगी, लेकिन जांच के नाम पर उसका ऑपरेशन कर दिया गया।

 

ऑपरेशन के दौरान ही संगीता की मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण ही संगीता की जान गई है।

 

इस घटना के बाद से परिजनों में भारी आक्रोश है और उन्होंने जिला प्रशासन से अस्पताल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 

*BMF NEWS NETWORK*

*संवाददाता – रोहित सिंह, गोंडा*

Leave a Comment