निधौली कलां में बाल रामलीला का शुभारंभ
निधौली कलां, एटा।
जनपद एटा के कस्वा निधौली कलां में प्रति वर्ष की तरह बाल रामलीला का गणेश पूजन के साथ शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में बाल रामलीला का विधिवत शुभारंभ बाल रामलीला के संरक्षक मण्डल के नेतृत्व में गणेश पूजन के साथ पण्डित रामेश्वर दयाल शर्मा ने किया। कार्यक्रम में विशेष सहयोगी उदय वीर सिंह वर्मा एडवोकेट, देवेन्द्र कुमार लोधी एडवोकेट, धनीराम वर्मा, रामकिशन वर्मा, चेयरमैन प्रतिनिधि मोनी गुप्ता कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकुमार राजपूत,ब्रह्मा पाल सिंह, उपाध्यक्ष नीरेश लोधी,और समस्त कमेटी के पदाधिकारी शामिल रहे। मंच संचालन मनोहर सिंह नेताजी, योगेन्द्र योगी करेंगे।कार्यक्रम में गुरुजी नेम सिंह राजपूत ने भगवान राम पर प्रकाश डाला और कहा कि हम सभी बुद्धिजीवी सकारात्मक रूप से बाल रामलीला का आनंद लें। उदयवीर सिंह वर्मा ने कहा कि यह रामलीला नगर के सभी लोगों की हैं। हमें किसी एक समाज तक रामलीला को नहीं समेट सकते हैं। इस रामलीला का और विस्तार होना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित सुधा गुप्ता नगर चेयरमैन प्रतिनिधि मोनी गुप्ता ने कहा कि रामलीला देखने और सुनने से मानव का आंतरिक और चारित्रिक विकास होता है। हम सभी लोगों को मिलकर रामलीला में सहयोग करना चाहिए। देवेन्द्र कुमार लोधी एडवोकेट ने कहा कि जाति पातीं से ऊपर उठकर बाल रामलीला का आनंद लेना चाहिए।
कार्यक्रम गणेश पूजन में कमेटी समस्त पदाधिकारीगण के साथ ही नगर चेयरमैन प्रतिनिधि मोनी गुप्ता,दौजीराम पूर्व प्रवक्ता, डॉ नाथूराम वर्मा,नेम सिंह राजपूत, डॉ महीपाल सिंह, पीताम्बर सिंह वर्मा,डोरीलाल वर्मा, शिशुपाल सिंग कुशवाह, हीरा सिंह वर्मा, नारायण सिंह वर्मा, उदयवीर सिंह एडवोकेट, देवेन्द्र कुमार लोधी एडवोकेट, रामकिशन वर्मा मण्डल अध्यक्ष, धनीराम वर्मा, हृदेश कुमार लोधी, शीलेंद्र उर्फ शीलू, कृष्णा राजपूत, सुखवीर सिंह, अरविंद लोधी, देवेन्द्र लोधी, वेद प्रकाश किराना स्टोर, राकेश राजपूत अध्यापक, पुरुषोत्तम लोधी, केशव चौहान, निर्मल कुमार, बंटी लाइट, बबलू लोधी, विष्णु लोधी, शिव शंकर, देवचरण लोधी, धर्मेंद्र, राजकुमार, हुकुम सिंह, निक्की राजपूत, रवि राजपूत संतोष लोधी,टीम के साथ ही सैकड़ों दर्शक भी शामिल रहे।
















