प्रतियोगी परीक्षाओं को लीक प्रूफ बनाने को भेजा सुझाव
टूंडला:लीक प्रूफ परीक्षाएं कराने के लिए सरकार ने लोगों से सुझाव मांगे थे।इस पर नगर के समाजसेवी सेवा निवृत दुग्ध निरीक्षक डॉ०रामनाथ शर्मा ने भी सरकार को सुझाव भेजे हैं ।
इन्होंने बताया कि,लीक प्रूफ परीक्षा कराने के लिए कार्यालय स्टाफ की व्यवस्था आउट सोर्सिंग कर्मचारियों/अधिकारियों से न कराकर सरकारी विभाग पूर्व की भांति विधिवत स्थापित किए जाएं ।
परीक्षा कराने के लिए प्रश्नपत्र तैयार करने के लिए संबंधित विषय विशेषज्ञों की नियुक्ति की जाए ।गोपनीयता बनाए रखने के लिए विषय विशेषज्ञ का शपथ पत्र लिया जाए ।
प्रश्न पत्र बनाने के समय से परीक्षा संपन्न होने तक उनका निवास स्थान विश्राम कक्ष में पुलिस सुरक्षा में रखा जाए ।परीक्षा कक्ष में ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों /अधिकारियों के मोबाइल/इलेक्टॉनिक उपकरण पहले से जमा करा लिये जाएं जिससे प्रश्न पत्र लीक न हो सके ।
पूर्ण सुरक्षा में केंद्रों तक पहुंचाये गए प्रश्न पत्रों तथा परीक्षा संपन्न होने के तुरंत बाद प्राप्त प्रश्नपत्रों /ओ०एम ०आर० सीट की तुरंत ही जांच प्रारम्भ करा कर रिज़ल्ट निकाल कर घोषित किया जाना चाहिए ।
















