*जिलाधिकारी मेधा रूपम जी ने किया सेक्टर बीटा-1 का निरीक्षण, पार्क में किया पौधारोपण*
सेक्टर बीटा-1 में सुरक्षा व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मेधा रूपम ने
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के पी जी एम संदीप चंद्रा, जी डीजीएम विजय रावल जी व प्रशासनिक टीम के साथ सेक्टर बीटा-1 का सघन निरीक्षण किया। ।
निरीक्षण के दौरान आरडब्ल्यूए अध्यक्ष संगीता शर्मा, महासचिव हरेंद्र भाटी और आरडब्ल्यूए की पूरी टीम सेक्टर वासी मौजूद रहे।
आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों ने अधिकारियों को सेक्टर की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।
उन्होंने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से पूरे सेक्टर के चारों तरफ बाउंड्री वॉल का निर्माण होना बेहद आवश्यक है।
इसके साथ ही चोक पड़ी लाइनों के कारण सीवर ओवरफ्लो होने और गंगाजल परियोजना के तहत पानी का प्रेशर बेहद धीमा आने की गंभीर समस्या को प्रमुखता से उठाया गया।
इसके अलावा बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों पोल टू पोल बंधे तार हुए है का मुद्दा भी रखा गया।
जिलाधिकारी मेधा रूपम और डीजीएम विजय रावल ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और स्थल का निरीक्षण कर जल्द से जल्द समाधान कराने का ठोस आश्वासन दिया
पी जी एम संदीप चन्द्रा जी एवं डीजीएम विजय रावल जी ने आश्वस्त किया कि संबंधित प्रक्रियाओं को पूरा कर शीघ्र ही विकास और मरम्मत का काम शुरू करा दिया जाएगा।
कोषाध्यक्ष एडवोकेट विपिन भाटी ने बताया की सेक्टर बीटा वन में पेड़ों की ट्रिमिंग का कार्य बहुत अच्छी हुआ
कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी ने निवासियों से पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी सही देखरेख करने की अपील की।
इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदया ने पौधरोपण भी किया। उन्होंने बरगद, पीपल, पीलखन के पौधे रोपित किये।
इस अवसर पर सरदार मनजीत सिंह, संरक्षक विनोद कसाना, अध्यक्ष संगीता शर्मा, महासचिव हरेन्द्र भाटी, कोषाध्यक्ष एडवोकेट विपिन भाटी, सचिव ओम प्रकाश शर्मा, चौधरी जयपाल सिंह, सुनील भाटी, रेशपाल सिंह, राजेश सिंह, महेन्द्र सिंह, देवेंद्र शर्मा, मागेराम शर्मा, इंदिरा जी, पी जी एम संदीप चन्द्रा जी,
डी जी एम विजय रावल जी,
सीनियर मैनेजर राजेश निम जी ज्ञानेंद्र यादव जी, राजेश गौतम जी चेतराम जी सौरभ भारद्वाज मैनेजर स्वतंत्र वर्मा, विवेक किशोर जी, विपिन राय जी अरविंद कुमार सहायक प्रबंधक रामकिशन अर्जुन यादव जी कुलदीप शर्मा जी गौरव बघेल जी टेक्निकल विकास भाटी, विमल कुमार, ललित कुमार, अँकुर त्यागी, चमन नागर, ठेकेदार अजय सिसोदिया, गौरव, दीपक शर्मा, अजय कुमार शुक्ला जी राजेश भाटी आदि लोग उपस्थित रहे।
















