Search
Close this search box.

6 सदस्यीय हाई पावर कमेटी बनाम राष्ट्रीय पदाधिकारी गण , प्रदेश पदाधिकारी गण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कृष्णकांत जायसवाल की एक रिपोर्ट
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा (अजय अशोक गुट) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की एक बैठक ओंकारेश्वर (खंडवा, मध्य प्रदेश) में 29 सितम्बर2024 को हुई|
हाईपावर कमेटी के 6 सदस्यों द्वारा बिना एजेंडे के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन के प्रस्ताव पर 35 से 30 सदस्यों ने आपत्ति की| राष्ट्रीय पदाधिकारी गण प्रस्ताव के औचित्य और नियम विरुद्ध बिना सूचना के चयन पर अपनी बात रखना चाहते थे, लेकिन राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बातों को नहीं सुना गया, जिससे नाराज होकर सदन में राष्ट्रीय महासचिव अटल कुमार गुप्ता ने अपना इस्तीफा घोषित कर दिया और कहा कि “सदन में किसी भी सदस्य (राष्ट्रीय पदाधिकारी) को अपने विचार देने से रोका जाना, संघठन और मर्यादा का हनन है| जबकि 25-30 राष्ट्रीय पदाधिकारी गण अपनी बात रखना चाहते थे, यैसे में हमारे पास राष्ट्रीय पदाधिकारियों के सम्मान और अधिकार की रक्षा न कर पाने से विवश होकर इस्तीफा देना पडा| जब राष्ट्रीय महासचिव को एकीकरण और राष्ट्रीय अध्यक्ष चयन जैसे मुद्दे पर राय का महत्व नहीं है तो हमें यैसे महासचिव पद की जरुरत नहीं है| आप लोग स्वतंत्र है अपनी मर्जी से करें|” यैसा कह कर महासचिव अटल गुप्ता इस्तीफा घोषित कर मंच छोड़ दिया|*
*इसपर सदन में हंगामा हो गया , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृष्णकांत जायसवाल मुम्बई ने कठोर शब्दों में सदन में कहा कि “यह सदन की मर्यादा नहीं है, राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बात सुननी चाहिए, विचार न सुनना और अध्यक्ष चुनना , महासभा को फिर विभाजित करने की नीति है| महासचिव अटल कुमार गुप्ता का इस्तीफा महासभा के मुँह पर तमाचा है| अपनी विभाजनकारी नीतियों को बंद करिए|”*
*इससे पुरे भारत में अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा (अजय अशोक गुट) में अब तक का सबसे बडा आक्रोश दिख रहा है, राष्ट्रीय पदाधिकारी गण 6 लोगों के हाई पावर कमेटी के निर्णय से असंतुष्ट हैं|
*पदाधिकारियों ने आरोप लगाया हैं कि धन लेकर अयोग्य व्यक्ति को राष्ट्रीय अध्यक्ष और भ्रष्ट व्यक्ति को महासचिव बनाने की साजिश हुई है|
इस बीच खबर है कि महासभा के सभी पदाधिकारियों ने अटल कुमार गुप्ता से इस्तीफा वापस लेने का अनुरोध किया है, लेकिन महासचिव अटल कुमार गुप्ता अपनी मांग पर अडे हैं कि “राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिये सभी निर्णय निरस्त करें और पुन: राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक कर विषयों पर राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सहमति ली जाय|”*
*अगले अपडेट के लिए फिर मिलेंगे|*

Leave a Comment

और पढ़ें