WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

दुकान का ताला तोड़कर चोरी, जनरेटर भी किया क्षतिग्रस्त,पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, रिपोर्ट शिव सिंह

*एटा में दुकान का ताला तोड़कर चोरी, जनरेटर भी किया क्षतिग्रस्त,पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की*

 

एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र के हीरापुर निवासी जनवेेद यादव ने कोतवाली देहात थाना प्रभारी को तहरीर देकर दुकान में चोरी और जनरेटर क्षतिग्रस्त किए जाने की शिकायत की है।

तहरीर के अनुसार, पीड़ित की दुकान शीतलपुर थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के गंगाराम मंदिर के पास सकीट रोड पर स्थित है। दुकान पर दिलीप पुत्र नरेशचंद निवासी मानपुर, थाना कोतवाली देहात, जिला एटा काम करता था। काम ठीक नहीं करने पर पीड़ित ने दिलीप को दुकान से हटा दिया था।

पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद दिलीप लगातार धमकी देता था कि वह किसी दिन दुकान में चोरी कर सामान गायब कर देगा। तहरीर के मुताबिक 19 सितंबर 2026 की रात करीब 3 बजे दुकान का टीनशेड काटकर करीब 7.5 किलोवाट की 50 मीटर कॉपर केबल और जनरेटर का ऑल्टरनेटर से कॉपर निकाल लिया गया। इसके साथ ही जनरेटर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

सुबह दुकान खोलने पर पीड़ित को चोरी और जनरेटर क्षतिग्रस्त होने की जानकारी हुई। पीड़ित ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी कोतवाली देहात पुलिस जांच में जुट

Leave a Comment