भव्य मां सरस्वती मंदिर निर्माण हेतु ग्राम जादोपुर (कूरेभार, सुल्तानपुर) में समाज की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
अयोध्या धाम में मां सरस्वती एवं भव्य भट्ट भवन निर्माण के संकल्प को गति देने के लिए सुल्तानपुर जिले के कूरेभार ब्लॉक अंतर्गत ग्राम जादोपुर में एक विशेष बैठक का सफल आयोजन किया गया। इस बैठक में समाज के पूजनीय वृद्ध जनों, प्रबुद्ध नागरिकों और ट्रस्ट के शीर्ष नेतृत्व ने एकजुट होकर मंदिर निर्माण के इस महायज्ञ को गति देने का संकल्प लिया।बैठक में उपस्थित मुख्य अतिथि एवं गणमान्य जन बैठक में मुख्य रूप से ट्रस्ट के मार्गदर्शक और शीर्ष पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनके नेतृत्व में इस पुनीत कार्य की रूपरेखा तैयार की गई परम आदरणीय श्री लाल जी शर्मा भट्ट जी (संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष) आदरणीय श्री महेश शर्मा भट्ट जी (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष)
ग्राम जादोपुर के गौरव और सम्मानित वृद्ध जन
गाँव के पूजनीय बुजुर्गों ने बैठक में अपनी गरिमामयी उपस्थिति से समाज का मार्गदर्शन किया
आदरणीय मामा श्री जगदीश राय,श्री नरसिंह शर्मा,श्री शिव शंकर शर्मा,श्री विजय पाल शर्मा जी(एवं जादोपुर गांव के अन्य सभी सम्मानित प्रबुद्ध एवं वृद्ध जन)
*बैठक का मुख्य उद्देश्य एवं संदेश*:
एकजुटता का आह्वान जादोपुर गांव के सभी वृद्ध जनों और ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने एक स्वर में समाज से एकजुट होने की अपील की है।भव्य मंदिर का संकल्प अयोध्या धाम की पावन धरती पर मां सरस्वती का एक ऐसा अति भव्य और ऐतिहासिक मंदिर बने, जो हमारी संस्कृति और समाज की पहचान बने।जन-जन को जोड़ने का संदेश समाज के हर परिवार और हर व्यक्ति को इस पुनीत कार्य से जोड़ने के लिए गांव-गांव और घर-घर जाकर संदेश पहुंचाने की रणनीति बनाई गई।भव्य प्राण-प्रतिष्ठा ,सभी ने संकल्प लिया कि सामूहिक सहयोग से मंदिर निर्माण को पूर्ण कर मां की प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम बेहद अलौकिक और भव्य स्तर पर आयोजित किया जाएगा।
माँ सरस्वती के इस पावन कार्य में तन, मन और धन से सहयोग कर अपने जीवन को धन्य बनाएं और अयोध्या धाम में समाज के इस ऐतिहासिक गौरव के साक्षी बनें।
*जय माँ सरस्वती माँ*
*शिव शर्मा*
युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष
अखिल भारतीय ब्रह्मभट्ट ब्राह्मण मां सरस्वती एवं भट्ट भवन निर्माण ट्रस्ट अयोध्या धाम















