WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

पुलिस चौकी नरायनपुर में भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ ‘श्री कृष्ण छठीहार आनन्दोत्सव’, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

प्रधान संपादक एके बिंदुसार की खास रिपोर्ट।

 

 

पुलिस चौकी नरायनपुर में भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ ‘श्री कृष्ण छठीहार आनन्दोत्सव’, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

 

 

सत्य, धर्म और न्याय के प्रतीक भगवान श्री कृष्ण का छठीहार जन्मोत्सव ‘पुलिस चौकी नरायनपुर’ (थाना- अदलहाट) परिसर में अत्यंत हर्षोल्लास, भक्तिभाव और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। 10 सितंबर को आयोजित इस पावन संध्या पर पुलिस प्रशासन और स्थानीय नागरिकों का अनोखा संगम देखने को मिला, जहाँ भक्तिमय गीतों और मंत्रोच्चार से संपूर्ण परिसर गुंजायमान रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री कृष्ण के बाल स्वरूप के पूजन-अर्चन एवं आरती के साथ हुआ। इसके पश्चात आयोजित भजन संध्या और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां ने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

इस अवसर पर थानाध्यक्ष (अदलहाट) श्री वैद्यनाथ सिंह तथा चौकी प्रभारी (नरायनपुर) श्री आशीष सिंह ने आए हुए सभी अतिथियों व क्षेत्रीय जनता का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

 

“कानून व्यवस्था के प्रहरियों और जन-जन की आस्था के इस अनोखे संगम ने यह साबित कर दिया कि भक्ति की शक्ति ही समाज में धर्म, सौहार्द और सुरक्षा की सच्ची प्रेरणा है। प्रभु श्री कृष्ण का यह जन्मोत्सव हर हृदय में भक्ति, एकता और न्याय का दीप प्रज्वलित कर सकुशल संपन्न हो गया!”

 

इस दौरान लड्डू गोपाल को स्नान करा कर शुद्ध देसी गाय के घी से मालिश कर कर, नए वस्त्र एवं मुकुट पहनाकर उनका सिंगार किया गया। विशेष भोग के रूप में कढ़ी चावल, माखन मिश्री, मखाने की खीर, धनिया पंजीरी, पंचामृत, ताजे फल एवं तुलसी दल चढ़ाया गया।

 

इस खुशी के मौके पर चौकी परिसर में सतानंद विश्वकर्मा उर्फ दिलकश भारती, दिव्यांश विश्वकर्मा गायक के रूप में एवं गायिका के रूप में शैलजा पटेल, सिया यादव, तबला वादक कमल विश्वकर्मा, ऑर्गन वादक सोनू पांडे, भैया लाल पाठक, पवन गिरी द्वारा शानदार सोहर गीत, कव्वाली, लाचारी, भजन की प्रस्तुति की गई। उक्त स्थान पर थाना प्रभारी अहरौरा श्री अजय कुमार मिश्रा, भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी के संस्थापक एके बिंदुसार, संस्थापक प्रतिनिधि एवं राष्ट्रीय डिप्टी चेयरमैन मिथिलेश कुमार मौर्य, मैनेजमेंट कमेटी के जॉइंट केंद्रीय अध्यक्ष मदन मोहन पाठक, राष्ट्रीय महासचिव विशाल तिवारी, केंद्रीय मैनेजमेंट कमेटी के मुख्य सचिव कमलेश पाठक, पत्रकार यासीन खान, पत्रकार इकबाल,सहित तमाम पुलिस कर्मी व गणमान्य नागरिक, क्षेत्र वासीय एवं पत्रकार गण, महिलाएं बच्चे एवं पुरुष उपस्थित रहे।

Ronda Faulk
Author: Ronda Faulk

Leave a Comment