*राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु प्रचार वाहन को जनपद न्यायाधीश ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना*
*एटा 09 सितम्बर 2026(सू0वि0)।* राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अनुपालन में दिनांक 12.09.2026 दिन शनिवार को संपूर्ण भारतवर्ष में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन तथा आम-जन को इसकी जानकारी हेतु राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के प्रचार-वाहन द्वारा जनपद एटा में दिनांक 09.09.2026 एवं दिनांक 10.09.2026 को प्रचार-प्रसार किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त पत्र के अनुपालन में राकेश धर दुवे, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के आदेशानुसार कमालुद्दीन, नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत एवं युगल चन्द्र चौधरी अपर सिविल जज (सी0डि0)/ प्रभारी-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एटा एवं लीड बैंक मेंनेजर श्री प्रभात कुमार, द्वारा दिनांक 09.09.2026 को निर्धारित रुट चार्ट के अनुसार एटा से जलेसर पर स्थापित ग्रामों में प्रचार प्रसार हेतु माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एटा के कर कमलों द्वारा समय प्रातः 10.30 बजे प्रचार-वाहन को पुलिस सुरक्षा के साथ हरी झण्डी दिखाकर जनपद न्यायालय एटा से राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु रवाना किया गया।
इस अवसर पर अहमद उल्लाह खाँ, पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, एटा, मनीषा, अशोक कुमार, शशी भूषण शाण्डिल, निशान्त शैव, सारिका गोयल, शीलवन्त, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अनिल कुमार सी0जे0एम0, समस्त न्यायिक अधिकारीगण,एवं लीगल एड डिफेन्स कॉउन्सिल सिस्टम, एवं अधिवक्तागण सुरक्षाकर्मीगण व कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहें।
*जिला सूचना कार्यालय, एटा।*
















