WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

कमल किशोर सिंह बनाए गए श्री श्री रेलवे रामलीला समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष

रिपोर्ट: सत्यदेव पांडे ( ब्यूरो चीफ- सोनभद्र)

चोपन। श्री श्री रेलवे रामलीला समिति चोपन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी रामलीला आयोजन को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से कमल किशोर सिंह को श्री श्री रेलवे रामलीला समिति का कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कमल किशोर सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सदस्यों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में समिति द्वारा रामलीला मंचन की तैयारियों को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा तथा धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन को भव्य और व्यवस्थित स्वरूप प्रदान किया जाएगा। बैठक में आगामी रामलीला के मंचन, कलाकारों के चयन, मंच व्यवस्था, प्रकाश एवं ध्वनि व्यवस्था, सुरक्षा तथा दर्शकों की सुविधाओं सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया गया। समिति के सदस्यों ने कहा कि श्री श्री रेलवे रामलीला समिति द्वारा वर्षों से क्षेत्र में भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र एवं आदर्शों को रामलीला के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।
नवनियुक्त कार्यवाहक अध्यक्ष कमल किशोर सिंह ने समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि समिति के सभी सदस्यों के सहयोग से आगामी रामलीला का आयोजन भव्य एवं सफल बनाने का प्रयास किया जाएगा संचालन मनोज चौबे ने किया |बैठक में राजन जायसवाल, उमेश सिंह, हिरालाल वर्मा, राकेश चौरसिया,सतनाम सिंह, महेंद्र प्रसाद, अशोक सिंघल, सियाराम तिवारी, धर्मेंद्र जायसवाल, डा सत्येन्द्र आर्य, छोटू जायसवाल, कपिल कुमार, एस के सिंह, बबलू सोनी, राम आसरे जायसवाल, पिंटू जायसवाल, अभिषेक दूबे,विकास कुमार, रामकुमार सोनी, संतोष सिंह, अतुल शुक्ला, सुरेश यादव, विनित शर्मा, विनित जाटव, घनश्याम चौधरी सहित अन्य लोगबाग मौजूद रहे |

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment