WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

जर्जर सड़क की मरम्मत व महाविद्यालय के सामने सुरक्षित कटिंग की मांग।

रिपोर्ट: सत्यदेव पांडे ( ब्यूरो चीफ- सोनभद्र)

चोपन/सोनभद्र– वाराणसी/शक्तिनगर मुख्य मार्ग से आदर्श महाविद्यालय, सलखन एवं आर.आर. आई.टी.आई. कॉलेज तक जाने वाली जर्जर सड़क की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण की मांग तेज हो गई है। इस संबंध में माननीय सांसद को पत्र भेजकर सड़क का शीघ्र स्थलीय निरीक्षण कराने तथा आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है।

पत्र में बताया गया है कि सड़क अत्यंत जर्जर एवं गड्ढायुक्त होने के कारण प्रतिदिन करीब 1,000 छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं क्षेत्रीय नागरिकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव के दौरान महाविद्यालय में सेना की टुकड़ियां भी ठहरती हैं, जिससे इस मार्ग का सुगम और सुरक्षित होना आवश्यक है व वाराणसी–शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर सड़क निर्माण कंपनी द्वारा विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त साइन बोर्ड एवं दिशा-सूचक संकेत नहीं लगाए जाने का भी आरोप लगाया गया है। महाविद्यालय के सामने विद्यार्थियों के आवागमन के लिए प्रस्तावित कटिंग/क्रॉसिंग को करीब 500 मीटर आगे कर दिए जाने से छात्र-छात्राओं को मुख्य मार्ग पर अतिरिक्त दूरी तय कर सड़क पार करनी पड़ रही है। इससे विशेषकर कॉलेज आने-जाने के समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

पत्र के माध्यम से मांग की गई है कि महाविद्यालय के सामने ही सुरक्षित कटिंग/क्रॉसिंग की व्यवस्था कराई जाए तथा वहां पर्याप्त साइन बोर्ड, चेतावनी संकेत एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए जाएं।

मांग की गई है कि संबंधित विभाग एवं निर्माण कंपनी को सड़क की मरम्मत/पुनर्निर्माण तथा विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक निर्देश दिए जाएं, ताकि हजारों छात्र-छात्राओं और क्षेत्रीय नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment