शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने की घटना से संबंधित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
बबलू चक्रवर्ती/मिथुन गुप्ता
एटा। थाना मलावन पुलिस द्वारा शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने की घटना से संबंधित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 इलामारन जि. के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मलावन पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 125/2026 धारा 69/352/351(2) बीएनएस व 3(2)V एससी एसटी एक्ट से संबंधित अभियुक्त आशीष पुत्र आराम सिंह निवासी ग्राम दासपुर थाना मलावन जनपद एटा को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।















