Search
Close this search box.

जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्य प्रकाश, एसडीएम सदर सुश्री भावना विमल ने अतिवृष्टि से प्रभावित निधौलीकलां क्षेत्र के ग्रामों का भ्रमण कर जायजा लिया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट: निशा कांत शर्मा 

जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्य प्रकाश, एसडीएम सदर सुश्री भावना विमल ने अतिवृष्टि से प्रभावित निधौलीकलां क्षेत्र के ग्रामों का भ्रमण कर जायजा लिया

एडीएम प्रशासन ने राजस्व टीम के साथ भ्रमण कर बारिश के कारण हुई फसल क्षति का सर्वे कार्य का निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिए

उप जिलाधिकारी सदर सुश्री भावना द्वारा तहसील सदर की ग्राम पंचायत रफत नगर सैंथरा के गांव नगला धन्नी, निधौलीकलां में आज रात्रि में जनचौपाल लगाकर मुआवजा हेतु पत्रावली तैयार कराई जा रही है,

उप जिलाधिकारी द्वारा तहसीलदार नीरज वार्ष्णेय, नायब तहसीलदार सहित राजस्व टीम के साथ गांव में उपस्थित रहकर जनचौपाल के माध्यम से इस दौरान क्षेत्रीय किसान भाईयों से फसलों को हुई क्षति के सर्वे के संबंध में वार्ता भी की जा रही है

इसी क्रम में आज उप जिलाधिकारी जलेसर विपिन कुमार द्वारा भी नायब तहसीलदार वंशिका सिंह के साथ तहसील जलेसर क्षेत्र के अन्तर्गत अवागढ़ क्षेत्र के ग्रामों में भ्रमण कर अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों से वार्ता कर सर्वे कार्य का निरीक्षण किया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें