WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

दिल्ली में 10 जनपथ पर नए AICC सचिवों के लिए इंटरव्यू हो रहे है…BMF News

दिल्ली में 10 जनपथ पर नए AICC सचिवों के लिए इंटरव्यू हो रहे है…राहुल गांधी,प्रियंका गांधी औऱ वेणुगोपाल ग्रुप में इंटरव्यू ले रहे है….एक ग्रुप में अलग-अलग पांच राज्यों के पांच नेताओं से सवाल-जवाब हो रहे हैं…एक ग्रुप को करीब आधा घंटे दिया जा रहा है….सबसे पहले राहुल गांधी सवाल करते है फिर प्रियंका गांधी सवाल पूछती है….वेणुगोपाल इस दौरान कागज पर नोटिंग कर रहे है….ऐसे सवाल इंटरव्यू में पूछे जा रहे है-

 

पहले आप अपने बारे में बताओ,संगठन में क्या-क्या किया और कोई चुनाव लड़ा?

 

संगठन सृजन में आपका अनुभव कैसा रहा?

 

संगठन सृजन में आए पॉलिटिकल प्रेशर औऱ सिफारिश को कैसे हैंडल किया?

 

आपको दूसरे राज्य में भेजा जाएगा तो फिर अपने स्टेट और संगठन के काम को कैसे करेंगे?

 

नए AICC सचिवों और सह प्रभारियों की नियुक्ति के लिए राहुल गांधी आज दिल्ली में इंटरव्यू लेंगे… कल वेणुगोपाल के ऑफिस से इसके लिए 10 जनपथ आने के कॉल किए गए है… संगठन सृजन अभियान में बतौर पर्यवेक्षक अच्छा करने वालों को भी इंटरव्यू में शामिल किया जाएगा… राजस्थान से भी कुछ नेताओं को बुलाया है… संगीता बेनीवाल, कैप्टन अरविंद और मनीष यादव जैसे कुछ नेताओं को बुलाया.. दिल्ली से रागिनी नायक, मुदित अग्रवाल और तस्वीर सोलंकी को बुलाया है… तकरीबन हर स्टेट से बुलाए हैं…

 

AICC सचिव के इंटरव्यू के लिए आज आए दो जिला अध्यक्षों को देखकर राहुल गांधी चौंक गए….कहा-अभी तो आपके पास जिला अध्यक्ष जैसी अहम जिम्मेदारी है तो फिर आप क्यों आए हो…दोनों ने कहा-हमें तो फोन करके बुलाया गया था….तब राहुल गांधी ने वेणुगोपाल से पूछा-आपने इन दोनों को क्यों बुलाया ?…तब वेणुगोपाल ने जवाब में किसी बड़े नेता की सिफारिश का हवाला देते हुए जैसे-तैसे बचाव किया….

 

नए AICC सचिवों के लिए हाईकमान ने टोटल 110 नेताओं की लिस्ट बनाई है…आज पहले दिन करीब 50 नेताओं के इंटरव्यू हुए….अब आगे भी इंटरव्यू जारी रहेंगे….इंटरव्यू में यूथ कांग्रेस में रह चुके नेताओं औऱ संगठन सृजन अभियान में अच्छा काम करने वालों को ज्यादा बुलाया जा रहा है….मतलब अधिकतर सचिव हाईकमान युवाओं औऱ मेहनती नेताओं को अब बनाना चाहता है….राजस्थान से पहले दिन संगीता बेनीवाल और पवन गोदारा ने इंटरव्यू दिया…आगे भी राजस्थान के कुछ और नेताओं को बुलाया जा सकता है….संभवत इसी माह में नए सचिवों की सूची सामने आ जाएगी…

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष