WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

लखनऊ में बजेगा मीडिया का बिगुल! 7 सितंबर को BMF के मीडिया अधिकारी एके बिंदुसार और करन छौकर का ऐतिहासिक आगमनBMF News

*”लखनऊ में बजेगा मीडिया का बिगुल! 7 सितंबर को BMF के मीडिया अधिकारी एके बिंदुसार और करन छौकर का ऐतिहासिक आगमन”*

 

 

*राष्ट्रीय नीतियों की नई इबारत लिखने आ रहे BMF के स्तंभ*

 

*लखनऊ*

7 सितंबर 2026 का दिन भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। इसी दिन संगठन के दो मीडिया स्तंभ लखनऊ की धरती पर कदम रखेंगे।

 

भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी के संस्थापक एवं *मीडिया सरकार एके बिंदुसार* तथा दिल्ली से संगठन के केंद्रीय पॉलिसी मेकिंग सुप्रीम कमेटी के *केंद्रीय अध्यक्ष करन छौकर* विशेष कार्य से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पधार रहे हैं।

 

यह जानकारी भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी के *राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शमीम आलम* ने दी है।

 

शमीम आलम ने बताया कि दोनों वरिष्ठ मीडिया अधिकारियों का यह आगमन केवल औपचारिक नहीं, बल्कि संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला ऐतिहासिक दौरा है।

 

*विधायक निवास में मंथन, तय होंगे बड़े फैसले*

आगमन के उपरांत विधायक निवास स्थित कार्यालय पर एक उच्चस्तरीय महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में राष्ट्रीय कार्ययोजना, उत्तर प्रदेश में संगठन के विस्तार और मिशन 2027, मीडिया जगत की नई चुनौतियों पर गहन मंथन होगा।

 

शमीम आलम ने कहा, कि “एके बिंदुसार जी और करन छौकर जी का मार्गदर्शन प्रदेश के हर मीडिया कर्मी के लिए प्रेरणा है। इस बैठक से निकलने वाले निर्णय आने वाले समय में भारतीय मीडिया फाउंडेशन की दिशा तय करेंगे।”

 

*कार्यकर्ताओं में उत्साह, संगठन में नई जान*

दोनों मीडिया दिग्गजों के आगमन की खबर से लखनऊ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। माना जा रहा है कि यह बैठक संगठन को और मजबूत कर पत्रकारिता के मूल्यों को नई मजबूती देगी।

 

भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी एक बार फिर यह सिद्ध करेगा कि पत्रकारिता केवल खबर नहीं, राष्ट्र निर्माण का माध्यम है।

 

*जय हिंद, जय मीडिया*

Leave a Comment